गंदे और चिकने बाल्टी-मग चमकाने के लिए ये हैं बेस्ट हैक्स, पुराने दाग भी हो जाएंगे चकाचक How to Clean Dirty old stains From Plastic Basket and Mugs, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

गंदे और चिकने बाल्टी-मग चमकाने के लिए ये हैं बेस्ट हैक्स, पुराने दाग भी हो जाएंगे चकाचक

बाथरूम चाहें छोटा हो या फिर बड़ा, लेकिन हर कीमत पर उसे साफ रखना जरूरी है। नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बाल्टी-मग से गंदे, चिकने और पुराने दाग  चमकाने के लिए यहां बताए हैक्स को अपनाएं। 

Sat, 11 April 2026 12:11 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गंदे और चिकने बाल्टी-मग चमकाने के लिए ये हैं बेस्ट हैक्स, पुराने दाग भी हो जाएंगे चकाचक

बाथरूम को साफ रखने के लिए रोजाना थोड़ी कोशिशें करनी पड़ती हैं। जब आप रोजाना बाथरूम की सफाई करते हैं तो आपको महीने में एक बार डीप क्लीनिंग की भी जरूरत नहीं होती। हालांकि, कुछ लोग बाथरूम के टाइल्स, पॉट और सिंक को तो अच्छे से साफ कर लेते हैं लेकिन यहां रखे बाल्टी, मग और स्टूल की सफाई पर कम लोगों का ध्यान जाता है। लेकिन इसे साफ करना भी बहुत जरूरी है। लंबे समय तक बाथरूम में रखी ये चीजें चिकनी हो जाती हैं और पानी के दाग भी जम जाते हैं। ऐसे में गंदे चिकने बाल्टी-मग चमकाने के लिए आप यहां बताए असरदार हैक्स को अपनाएं। ये हैक्स बाल्टी पर लगे पुराने दाग को भी चकाचक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए क्या चाहिए

पहला हैक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साफ सफाई से जुड़ी 5 आदतें घर को बनाती हैं गंदा, आज ही छोड़ें

सबसे पहले बाल्टी और मग दोनों में गर्म पानी डालें और फिर कपड़े धोने वाले ब्रश से आप इसे साफ करें। फिर दो चम्मच बेकिंग सोडा और विनेगर डालें। जब एक फोम बन जाए तो इसमें डिशवॉश मिलाएं। अब इस सॉल्यूशन को बाल्टी और मग में डाल कर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बीस मिनट बाद स्क्रब की मदद से हल्का घिसें। दोनों चीजों को अच्छे से रगड़ने के बाद पानी से धो लें।

दूसरा हैक

इस हैक को अपनाने के लिए आपको जरूरत होगी नींबू और नमक की। इसके लिए बाल्टी को गीला करने से पहले नमक डालें और फिर नींबू की मदद से इसे अच्छे से रगड़ें। पूरी तरह से रब करने के बाद इसे गुनगुने पानी से धोएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनटों में भाग जाएगी बाथरूम की गंदी बदबू, बस सफाई के साथ अपनाएं ये असरदार हैक्स

तीसरा हैक

काले पड़ चुके या काई लगी बाल्टी के लिए यह पुराने कपड़े या रूई की मदद से हाइड्रोजन पेरोक्साइड को बाल्टी पर लगाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर बाद में लिक्विड साबुन और ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

चौथा हैक

गंदी चिकनी बाल्टी को साफ करने के लिए ईनो मददगार साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए बाल्टी को थोड़ा गीला करें और उस पर ईनो छिड़क दें। अब ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालें ताकि झाग बने। फिर 10 मिनट बाद रगड़कर धो लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।