एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स Simple cleaning hacks to Clean microwave oven it will shine like new, खाना - Hindustan
More

एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

ज्यादातर घरों में माइक्रोवेव का इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए किया जाता है। इसलिए बहुत से लोग इसे रोजाना साफ करने से बचते हैं। ऐसे में अगर आपका माइक्रोवेव बहुत ज्यादा गंदा है और तो इसे साफ करने के लिए यहां बताए हैक्स को अपनाएं।

Tue, 7 April 2026 08:30 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

माइक्रोवेव ओवन किचन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। अधिकतर हर घर की रसोई में ये आसानी से मिल जाएगा। वैसे तो एक माइक्रोवेव में कई सारे फीचर्स होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए करते हैं। क्योंकि पारंपरिक चूल्हे के मुकाबले ये खाने को बहुत तेजी से गर्म करता है। इसके अलावा केक, बिस्किट बनाने या सब्जियों को उबालने के लिए भी यह बहुत बढ़िया साबित हे सकता है। कई बार इसमें खाना रखते समय या फिर बाहर निकालते समय गिर जाता है, -जिससे खाने के छींटे और नमी अंदर बैक्टीरिया और फफूंद पैदा कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनटों में भाग जाएगी बाथरूम की गंदी बदबू, बस सफाई के साथ अपनाएं ये असरदार हैक्स

इसके अलावा पुराने गिरे हुए खाने से आ रही जलने की गंध ताजे खाने के स्वाद को खराब कर सकती है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप समय-समय पर माइक्रोवेव की सफाई करते रहें। शशांक अलशी के इंस्टाग्राम पर वह अक्सर क्लीनिंग से जुड़े हैक्स को शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने माइक्रोवेव की सफाई करने का शानदार तरीका बताया। दरअसल, माइक्रोवेव को साफ करने के बेस्ट तरीके को जानने के चक्कर में उन्होंने एक महीने तक माइक्रोवेव की सफाई नहीं की और रिजल्ट गजब मिला। आप भी उनके बताए हैक को अपनाएं।

पहले अंदर की करें सफाई

माइक्रोवेव को चमकाने के लिए अंदर की सफाई करना जरूरी है। इसके लिए आपको बस सिरका, नींबू के टुकड़े और पानी चाहिए। इसके लिए एक कांच के कटोरे में थोड़ा विनेगर डालें और फिर नींबू की स्लाइस डालकर, इस मिक्स को माइक्रोवेव में 2 मिनट तक गर्म करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से आ रही गंदी बदबू? निपटने के लिए महंगे केमिकल छोड़ अपनाएं ये कमाल के तरीके
माइक्रोवेव कैसे साफ करें

इससे अंदर के सूखे दाग, चिकनाई और गंदगी आसानी से निकल जाती है। एक बार गंदगी नरम हो जाए, तो सफाई करना बहुत आसान हो जाता है।

माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछे

एक बार ऐसा हो जाने के बाद प्लेट और रिंग निकालें। फिर माइक्रोफाइबर कपड़े का इसतेमाल करके अंदर से पोंछें। एक बार सूखे कपड़े से साफ करने के बाद उसी लिक्विड में डूबे हुए स्क्रबर का इस्तेमाल करें।

माइक्रोवेव अंदर से कैसे साफ करें।

माइक्रोवेव दरवाजे भी करें साफ

माइक्रोवेव में लगे दरवाजे को साफ करने के लिए आप उसी मिक्स को एक स्प्रे बोतल में रखें और फिर इससे स्प्रे करें। माइक्रोवेव को अंदर और बाहर से अच्छी तरह साफ करें

प्लेट और रिंग को धोकर वापस लगा दें

ध्यान रखें ये बात

माइक्रोवेव को साफ करने से पहले उसे बंद कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर की बचत के लिए 5 सिंपल हैक्स, सेहत पर भी नहीं होगा गलत असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।