किचन के हर कोने को साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए किन चीजों की होगी जरूरत How to make Kitchen Cleaner at home know what other things you need for cleaning, खाना - Hindustan
More

किचन के हर कोने को साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए किन चीजों की होगी जरूरत

किचन में तेल घी का इस्तेमल होता है इसलिए रसोई के कोनो में चिकनाई जमा हो जाती है। इस चिकनाई को साफ करने के लिए क्लीनर बनाना सीख लें। जानिए क्लीनर बनाने का तरीका और सफाई के लिए किन चीजों की होगी जरूरत।

Wed, 8 April 2026 05:15 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
किचन के हर कोने को साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए किन चीजों की होगी जरूरत

किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा है जिसकी सफाई केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। अगर आपका किचन गंदा है तो उसमें से पुराने मसालों की गंध आ सकती है। इसके अलावा स्लैब की सफाई न हो, तो साल्मोनेला और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जो लोग रोजाना किचन क्लिन नहीं करते हैं तो रसोई की डीप क्लीनिंग को आसान बनाने के लिए घर का बना किचन क्लीनिंग स्प्रे आपके काम आ सकता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको चीजों को घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि इस स्मार्ट ट्रिक से आप किचन को नए जैसा चमका सकती हैं। देखिए क्लीनिंग स्प्रे कैसे बनाएं और सफाई के लिए किन चीजों की जरूरत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सालों से साफ नहीं हुए गैस बर्नर मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे, यूं करें क्लिनिंग

किचन क्लीनिंग स्प्रे कैसे बनाएं

किचन क्लीनिंग स्प्रे बनाने के लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी को मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें, ये खुशबू का काम करता है। अब एक सप्रे बोतल में इसे इस्तेमाल करने के लिए भरे।

सफाई में काम आएंगी ये जरूर चीजें

किचन की सफाई करने के लिए आपको सूखे कपड़ों की जरूरत होगी। इसकी मदद से आप किचन से सूखे कचरे जैसे धूल, खाने के टुकड़े और सूखी गंदगी को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा एक गीला कपड़ा या फिर स्पॉन्ज वाइप्स को गीला करके इस्तेमाल करें। ये गैस स्टोव, चिमनी, फ्रिज, काउंटरटॉप और कैबिनेट की सफाई के लिए गीले वाइप और क्लीनर का इस्तेमाल करके सफाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 6 टिप्स से पता चलती है खरबूजे की मिठास, खरीदने से पहले जरूर जानें

चिकनाई यूं करें साफ

किचन में खाना बनने की वजह से किचन अप्लायंसेज और कोनो में चिकनाई जमा हो जाती है, जिसे साफ करने के लिए आप क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर चिकनाई ज्यादा है तो इसे साफ करने के लिए एक नींबू को आधा काट लें और फिर इस नींबू पर बेकिंग सोडा लें और पूरी तरह से टाइल्स पर रगड़ें। इससे चिकनाई अच्छे से साफ हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।