क्या आप गलत तरीके से तो नहीं खा रहे तरबूज? डॉक्टर से जानें सही समय और मात्रा What is the Right Way to Eat Watermelon Doctor Explains, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या आप गलत तरीके से तो नहीं खा रहे तरबूज? डॉक्टर से जानें सही समय और मात्रा

गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे गलत समय या ज्यादा मात्रा में खा लेने से परेशानी हो सकती है। जानें डॉक्टर Chhya Vaja से इसे खाने का सही तरीका।

Thu, 7 May 2026 06:22 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या आप गलत तरीके से तो नहीं खा रहे तरबूज? डॉक्टर से जानें सही समय और मात्रा

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। यह रसदार, ठंडक देने वाला और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे गर्मियों में शरीर को राहत मिलती है। साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज को गलत तरीके से खाने पर पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं? इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट Chhya Vaja के अनुसार, तरबूज को सही समय और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है।

तरबूज कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

कई लोग सोचते हैं कि तरबूज में सिर्फ पानी होता है, इसलिए इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें नेचुरल शुगर भी होती है।

डॉक्टर के अनुसार:

  • दिन में लगभग 1 कप तरबूज खाना सही मात्रा मानी जाती है।
  • जरूरत से ज्यादा खाने पर ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या नारियल मलाई से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? डाइटिशियन ने बताया पूरा सच

तरबूज खाने का सही समय क्या है?

Chhya Vaja के अनुसार, तरबूज दिन के समय खाना सबसे बेहतर होता है।

  • सुबह या दोपहर में इसे खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म ज्यादा एक्टिव होता है, जिससे इसे पचाना आसान होता है।

रात में तरबूज क्यों नहीं खाना चाहिए?

बहुत से लोग रात में भी तरबूज खा लेते हैं, लेकिन डॉक्टर ऐसा करने से बचने की सलाह देते हैं।

  • देर रात तरबूज खाने से गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।
  • पेट में भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है।
  • ज्यादा पानी होने के कारण रात में बार-बार यूरिन की समस्या भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोते समय आई मास्क पहनना कितना सही? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

तरबूज खाने के फायदे

  1. शरीर को हाइड्रेट रखता है: इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
  2. दिल की सेहत के लिए अच्छा: तरबूज में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  3. वजन कम करने में मददगार: यह लो-कैलोरी फल है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।
  4. शरीर को ठंडक देता है: गर्मी में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के खाने में यहां बताए तरीके से बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा, रहेंगे फिट

नोट: तरबूज गर्मियों का एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग फल है, लेकिन इसका सही समय और सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है। अगर आप इसे संतुलित तरीके से खाते हैं, तो यह शरीर को कई शानदार फायदे दे सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।