क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में नारियल मलाई खाना सही है? जानें डाइटिशियन श्वेता से
हाई कोलेस्ट्रॉल में नारियल मलाई खानी चाहिए या नहीं, इसे लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है। डाइटिशियन Shweta J Panchal के अनुसार, सही मात्रा और बैलेंस्ड डाइट के साथ इसका सेवन सुरक्षित हो सकता है।

आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बनती जा रही है और जैसे ही किसी की रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आता है, लोग अपनी डाइट से कई चीजें तुरंत हटा देते हैं। खासकर फैट से भरपूर चीजों जैसे घी, मक्खन और नारियल मलाई को लेकर डर बढ़ जाता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि इनका सेवन करने से उनका कोलेस्ट्रॉल और ज्यादा बढ़ जाएगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा है?
डाइटिशियन Shweta J Panchal के अनुसार, हर फैट वाली चीज नुकसानदायक नहीं होती और सही मात्रा में खाई गई नारियल मलाई से डरने की जरूरत नहीं है। जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी सही जानकारी समझें और अपनी डाइट को संतुलित तरीके से मैनेज करें, ना कि बिना वजह चीजों को पूरी तरह छोड़ दें।
फूड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड कोलेस्ट्रॉल में फर्क
यह समझना बहुत जरूरी है कि:
- खाने में मौजूद कोलेस्ट्रॉल (Dietary cholesterol) और
- खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल (Blood cholesterol)- दोनों एक जैसे नहीं होते।
शरीर का लगभग 80% कोलेस्ट्रॉल लिवर खुद बनाता है, जबकि सिर्फ 20% ही खाने से आता है। इसलिए हर फैट वाली चीज को नुकसानदायक मान लेना सही नहीं है।
असल में क्या बढ़ाता है खराब कोलेस्ट्रॉल?
डाइटिशियन Shweta J Panchal बताती हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो सच में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ाती हैं:
- अल्ट्रा-प्रोसेस्ड स्नैक्स (चिप्स, पैकेज्ड फूड)
- रिफाइंड कार्ब्स (मैदा, व्हाइट ब्रेड)
- ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स
- ट्रांस फैट (पैक्ड और फ्राइड फूड)
- लगातार तनाव (क्रॉनिक स्ट्रेस)
इन चीजों का असर आपकी हेल्थ पर ज्यादा पड़ता है, ना कि थोड़ी मात्रा में खाई गई मलाई का।
नारियल मलाई: कितना और कैसे खाएं?
नारियल मलाई में हेल्दी फैट्स होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे ज्यादा मात्रा में खाएं।
- कम मात्रा में खाएं: कभी-कभी थोड़ी मात्रा में खाना ठीक है।
- डेली ज्यादा ना लें: इसे रोज बड़ी मात्रा में खाने से बचें।
- बैलेंस्ड डाइट रखें: फल, सब्जियां और फाइबर भी डाइट में शामिल करें।
क्या पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?
नहीं, अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो भी आपको नारियल मलाई पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। संतुलित मात्रा में खाना सुरक्षित है और अपने पूरे खान-पान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। लाइफस्टाइल जैसे एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी अहम हैं
नोट: नारियल मलाई को लेकर डरना जरूरी नहीं है। सही मात्रा और संतुलित डाइट के साथ आप इसे खा सकते हैं। असली समस्या गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल से होती है। इसलिए समझदारी से खाएं और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन