गर्मियों में दही के साथ ये 1 मीठी चीज मिलाकर खाएं, हार्ट के लिए 'अमृत' से कम नहीं है! Mix This 1 Sweet Ingredient with Curd to Support Your Heart Naturally In Summers, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गर्मियों में दही के साथ ये 1 मीठी चीज मिलाकर खाएं, हार्ट के लिए 'अमृत' से कम नहीं है!

Curd For Heart Health: गर्मियों में अगर आप भी दही खाना पसंद करते हैं, तो इसके साथ एक चीज और मिलाकर खाएं। सदियों पुराना ये कॉम्बिनेशन ना सिर्फ दही का स्वाद बढ़ा देगा, बल्कि ये आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं-

Tue, 5 May 2026 05:31 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मियों में दही के साथ ये 1 मीठी चीज मिलाकर खाएं, हार्ट के लिए 'अमृत' से कम नहीं है!

गर्मियों में दही का सेवन बढ़ जाता है। ठंडी-ठंडी दही खाने का स्वाद भी बढ़ा देती है और इस तपते मौसम से भी राहत देती है। ज्यादातर भारतीय घरों में गर्मियों में खासतौर से खाने के साथ कटोरी दही जरूर ली जाती है। वैसे तो दही के अपने आप में कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप इसके साथ एक और चीज मिला दें तो ये आपके दिल के लिए भी फायदेमंद है सकती है। जी हां, वैसे तो गर्मियों में दही के साथ काफी चीजें मिलाकर खाई जाती हैं, जैसे जीरा, काला नमक, चीनी और कभी-कभार सब्जियां भी। लेकिन सदियों से चला आ रहा एक कॉम्बिनेशन और भी है, जिससे ना सिर्फ दही का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये आपके हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में खासतौर से अगर दही को इस तरह से खाया जाए, तो शरीर को कई तरह के पोषण मिलते हैं।

गर्मियों में दही के साथ मिलाकर खाएं ये मीठी चीज

गर्मियों में दही खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। इसके साथ अगर आप थोड़ा सा शहद भी मिलाकर खाएं, तो ये कॉम्बिनेशन आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सदियों से दही खाने के ये तरीका चला आ रहा है, जिससे दही का स्वाद भी बढ़ जाता है और ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो जाती है। खासतौर से गर्मियों में आपको ये दही और शहद का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक आने पर 1 मिनट बचा सकता है किसी की जान! सीख लें CPR देने का सही तरीका

दही और शहद का कॉम्बिनेशन क्यों है खास?

बैड कोलस्ट्रॉल को कम करने में मदद करे

दही के साथ अगर थोड़ा सा शहद मिलाकर खाया जाए, तो ये कॉम्बिनेशन आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा दही में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। ये शरीर में विटामिन डी के लेवल को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स की हेल्थ पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ता है। इससे धमनियों (दिल की नसों) में जमा होने वाली गंदगी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सपोर्ट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

वेट मैनजमेंट में भी मिल सकता है फायदा

दही के साथ अगर शहद मिलाकर कंज्यूम किया जाए, तो ये कॉम्बिनेशन आपके मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने का काम कर सकता है। इससे शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी होती है, खासकर पेट और कमर के आसपास चर्बी कम इक्कठा होती है। यही वो फैट है जो आगे चलकर लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों की वजह बनता है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखना जरूरी है।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

शहद और दही का कॉम्बिनेशन यकीनन काफी फायदेमंद है। लेकिन किसी भी चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। खासतौर से अगर आपको पहले से ही कोई हेल्थ कंडीशन है, तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के कोई भी चीज अपनी डाइट में शामिल ना करें। क्योंकि हर व्यक्ति की बॉडी और समस्याएं अलग होती हैं, ऐसे में कोई चीज कैसे रिएक्ट करे ये कहा नहीं जा सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 फूड्स जो किडनी में बना सकते हैं पथरी, गर्मियों में और बढ़ जाता है रिस्क!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।