हेल्थ अलर्ट! किडनी में 'पथरी' बना सकते हैं ये 5 फूड्स, डॉक्टर बोलीं- गर्मियों में बढ़ जाता है रिस्क Doctor Warns 5 Foods That May Increase Kidney Stone Risk in Summer, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हेल्थ अलर्ट! किडनी में 'पथरी' बना सकते हैं ये 5 फूड्स, डॉक्टर बोलीं- गर्मियों में बढ़ जाता है रिस्क

Kidney Stone Risk: किडनी स्टोन की समस्या काफी कॉमन हो गई है। डॉक्टर बताती हैं कि इसके पीछे हमारे खानपान से जुड़ी कुछ आदतें भी शामिल हैं, खासतौर से कुछ ऐसे फूड्स हैं जो पथरी के रिस्क को बढ़ावा दे सकते हैं।

Mon, 27 April 2026 03:39 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हेल्थ अलर्ट! किडनी में 'पथरी' बना सकते हैं ये 5 फूड्स, डॉक्टर बोलीं- गर्मियों में बढ़ जाता है रिस्क

आजकल पथरी खासतौर से किडनी स्टोन की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान, कम पानी पीना और ओवरऑल लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें इसकी वजह बनती हैं। कई बार तो लोग समझ ही नहीं पाते कि रोजमर्रा में वो जो चीजें खा रहे हैं, वही चीजें पथरी की समस्या को बढ़ावा दे रही हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में तो अपने खानपान पर और भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि इन दिनों कई ऑक्सलेट रिच फूड्स हम कंज्यूम करते हैं, जो कहीं ना कहीं पथरी की समस्या को बढ़ावा देते हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ शालिनी सिंह सालुंके ने ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताया है, जिनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं अगर आपको पथरी की समस्या पहले से ही है, तब तो इनसे परहेज करना ही बेहतर है।

गर्मियों में पथरी बनने का रिस्क क्यों ज्यादा होता है?

इसके लिए सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि किडनी स्टोन आखिर क्यों बनते हैं। इसपर डॉ शालिनी बताती हैं कि किडनी में पथरी तब बनती है, जब यूरिन (पेशाब) गाढ़ा बनता है और ऑक्सलेट और कैल्शियम मिलकर स्टोन बना लेते हैं। गर्मियों में अगर आप थोड़ा भी कम पानी पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन होने के चांस बढ़ जाते हैं, जिससे यूरिन भी गाढ़ा होने लगता है। साथ ही अगर आप ऑक्सलेट रिच फूड्स का सेवन कर रहे हैं, तब तो पथरी बनने का रिस्क और भी ज्यादा होता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देती हैं कि गर्मियों में इन फूड्स से परहेज करना बेहतर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्दी दिखने वाले ये फूड, हार्ट के लिए हैं खतरनाक! कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी

टमाटर बना सकता है किडनी में स्टोन

डॉ शालिनी बताती हैं कि टमाटर के बीजों में ऑक्सलेट होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बनाता है। इसलिए अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में टमाटर कंज्यूम कर रहे हैं, खासतौर से गर्मियों में, तो थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या है, तब तो टमाटर से पूरी तरह परहेज करना बेहतर रहेगा।

पालक, शलगम और चुकंदर जैसी सब्जियां

पालक, शलगम और चुकंदर जैसी सब्जियों में भी ऑक्सलेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये तत्व शरीर में जमा हो कर किडनी स्टोन बनने की संभावना को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय महिलाओं में क्यों मिल रहे 'साड़ी कैंसर' के मामले? ये 1 गलती है बड़ी वजह!

चॉकलेट में भी होता है ऑक्सलेट

चॉकलेट लवर हैं तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि डॉक्टर के मुताबिक इसमें ना सिर्फ ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, बल्कि साथ में चीनी भी खूब सारी होती है। शरीर में जरा सी पानी की मात्रा कम हुई नहीं की तुरंत पथरी का रिस्क बढ़ सकता है, इसलिए क्या खा रहे हैं इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

कोला और सॉफ्ट ड्रिंक्स

गर्मियों में अगर आप भी खूब सॉफ्ट ड्रिंक्स और कोला पी रहे हैं, तो किडनी की समस्या को खुद बुलावा दे रहे हैं। दरअसल इनमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड और शुगर, साथ में मिलकर यूरीन को गाढ़ा बनाते हैं और किडनी स्टोन के रिस्क को बढ़ावा देते हैं।

नमकीन स्नैक्स और ज्यादा नमक

बहुत ज्यादा नमक या नमकीन स्नैक्स खाने से ही परहेज करना चाहिए। डॉक्टर बताती हैं कि बॉडी में अगर ज्यादा सोडियम हो तो यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी स्टोन का रिस्क भी बढ़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी का नुस्खा: सूखे नारियल की ये 'देसी दवा' पुराने सिरदर्द की कर देगी छुट्टी!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।