गर्मियों में 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें क्या है सही तरीका! How Many Almonds to Eat in Summer? Experts Reveal the Right Quantity, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गर्मियों में 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें क्या है सही तरीका!

गर्मियों में कितने बादाम खाने चाहिए, ये एक बड़ा कॉमन सवाल है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बादाम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर सर्दियों वाली आदत ही कायम रखेंगे तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। आइए देखते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स का इसपर क्या कहना है।

Thu, 30 April 2026 03:48 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मियों में 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें क्या है सही तरीका!

बादाम एक सुपरफूड है, जिसे रोज खाने की सलाह हमारे बड़े-बुजुर्गों से ले कर डॉक्टर्स तक देते हैं। बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि अक्सर लोग इसकी मात्रा को ले कन्फ्यूज देते हैं। खासतौर से गर्मियों में कितने बादाम खाने चाहिए, ये एक बड़ा कॉमन सवाल है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बादाम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर सर्दियों वाली आदत ही कायम रखेंगे तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। कुछ लोग तो गर्मियों में बादाम खाना पूरी तरह अवॉइड करते हैं, जो सही नहीं है। आप बादाम गर्मियों में भी खा सकते हैं, बस इसकी सही मात्रा और खाने का तरीका जानने की जरूरत है। आइए देखते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स का इसपर क्या कहना है।

गर्मियों में कितने बादाम खाना सही है?

बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इनका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दियों में आप 8-10 बादाम रोजाना खा सकते हैं, लेकिन गर्मियों में इनकी मात्रा घटा देनी चाहिए। इन दिनों डेली 4-5 बादाम खाना पर्याप्त होता है। इससे शरीर में गर्मी भी नहीं बढ़ेगी और बादाम का जरूरी पोषण भी मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केमिकल से पका हुआ पपीता तो नहीं खा रहे आप? किसान ने बताया कैसे पहचानें!

गर्मियों में बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों में बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप रात में 4-5 बादाम पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह छिलका उतार कर खा सकते हैं। इससे बादाम की तासीर कुछ ठंडी हो जाती है और इन्हें पचाना भी आसान होता है। वैसे अगर आप बादाम को भिगोकर रखना भूल गए हैं, तो इन्हें नॉर्मली भी खा सकते हैं। बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

गर्मियों में ज्यादा बादाम खाने से क्या होता है?

सर्दियों की तरह ही अगर आप गर्मियों में भी ज्यादा बादाम खा रहे हैं, तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे मुंह में छाले, पिंपल्स या पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों में एलर्जी और खुजली के लक्षण भी देखे जा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि संतुलित मात्रा में ही इनका सेवन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आपकी आंख भी बार-बार फड़कती है? छिपे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण

खाली पेट खाएं या खाने के बाद?

एक और सवाल अक्सर पूछा जाता है कि बादाम खाने का सही समय क्या है। खाने के बाद या फिर सुबह खाली पेट। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह खाली पेट बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है। हालांकि कुछ लोगों का पेट काफी सेंसेटिव होता है, उनके लिए नाश्ते के बाद भी बादाम खाना सही रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डाइटिंग पर हैं? तो भी खा सकते हैं ये 7 स्ट्रीट फूड, वजन की नहीं होगी टेंशन!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।