1 दिन में कितने अंडे खाना सेफ है? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताई 2 गलतियां, जो कर रहे ज्यादातर लोग!
How Many Eggs To eat In a Day: अंडे खाना हेल्दी है लेकिन एक दिन में कितने अंडे खाएं, ये कन्फ्यूजन अक्सर बनी रहती है। न्यूट्रीशनिस्ट ने इसी बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया है, जिससे अंडे का पूरा पोषण नहीं मिल पाता।

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। डेली अंडे खाने की सलाह तो हर कोई देता, लेकिन कोई ये नहीं बताता कि आखिर एक दिन में कितने अंडे खाना सेफ होता है। अंडे एक सस्ता और काफी अच्छा प्रोटीन सोर्स होते हैं, इसलिए सुबह के नाश्ते से ले कर जिम डाइट तक, ज्यादातर लोग एग ही कंज्यूम करते हैं। लेकिन अक्सर ये सवाल लोगों को परेशान करता है कि एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए। क्या ज्यादा अंडे खाने से नुकसान तो नहीं होगा? खासकर वेट लॉस करने वाले, मसल्स बनाने या ओवरऑल हेल्दी रहने की कोशिश कर रहे लोगों में इस बात को ले कर काफी कन्फ्यूजन देखने को मिलती है। न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी सुधाकर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी कन्फ्यूजन को दूर किया है, आइए डिटेल में जानते हैं।
एक अंडे में क्या-क्या पोषण मिलता है?
न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी बताती हैं कि अंडे न्यूट्रिशन का पावर हाउस हैं और अपने आप में संपूर्ण आहार होते हैं। इनमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं होता, बल्कि साथ में कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। उदाहरण के लिए एक अंडे में आपको लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है, इसके अलावा विटामिन ए, बी, बी 12, फोलेट, आयरन, सेलेनियम और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी इसमें मौजूद होते हैं।
अंडे खाते हुए अक्सर ये 2 गलती करते हैं लोग
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं अंडे खाते हुए अक्सर लोग ये दो गलतियां करते हैं। पहली, या तो वो एक दिन में जरूरत से ज्यादा अंडे खा लेते हैं, जिससे कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है। दूसरी, वो अंडे सही तरीके से कंज्यूम नहीं करते हैं, जिस वजह से जरूरी पोषक तत्व उन्हें नहीं मिल पाते हैं।
एक दिन में कितने अंडे खाना सेफ है?
शालिनी के मुताबिक एक हेल्दी एडल्ट के लिए दिन में 2-3 अंडे खाना पूरी तरह से सुरक्षित है। इन्हें आप एग योक (अंडे की जर्दी) के साथ खा सकते हैं। हालांकि अगर आपका वजन ज्यादा है और आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं या आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो एक दिन में 2-3 एग वाइट यानी अंडे की सफेदी खा सकते हैं, जिनमें से एक एग योक (अंडे की जर्दी) कंज्यूम कर सकते हैं।
अंडे खाने का सही तरीका क्या है?
अंडे का पूरा पोषण मिले, इसके लिए न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि इन्हें हमेशा एग योक (अंडे की जर्दी) के साथ ही कंज्यूम करें। क्योंकि काफी सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स एग योक में ही पाए जाते हैं। अगर अंडे का पूरा फायदा चाहते हैं तो अपनी हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखते हुए इन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना जरूरी है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन