फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे रखना है सेफ! How Long Can You Keep Kneaded Dough in the Refrigerator? Experts Explain, खाना - Hindustan
More

फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे रखना है सेफ!

Dough Storage Tips: आटा जल्दी खराब ना हो, इसके लिए क्या आप इसे फ्रिज में स्टोर कर देती हैं। ये आदत कितनी सेफ है और फ्रिज में आटा कितने घंटों के लिए रखना चाहिए, आइए जानते हैं इनपर हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

Wed, 13 May 2026 08:48 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे रखना है सेफ!

आटा गूंथकर फ्रिज में स्टोर करना, हर घर में ये प्रैक्टिस बड़ी कॉमन है। खासतौर से गर्मियों में तो सुबह का आटा शाम तक खराब हो जाता है, इसलिए फ्रिज में रखना जरूरी होता है। कई लोग टाइम सेव करने के लिए भी एक बार में ढेर सारा आटा गूंथकर रख देते हैं, जो आराम से 2-3 दिन चल जाता है। लेकिन अब सवाल है कि कहीं ऐसा कर के हम अपनी सेहत तो नहीं खराब कर रहे? आखिर कितनी देर के लिए फ्रिज में आटा स्टोर करना सही है या करना चाहिए भी या नहीं, ये काफी लोगों के डाउट रहते हैं। तो चलिए आज इन्हीं कन्फ्यूजन को दूर करते हैं। इसपर हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या राय है, यहां हम वो जानने की कोशिश करेंगे।

क्या फ्रिज में आटा रखना सेफ है?

सबसे पहले सवाल तो यही रहता है कि क्या फ्रिज में आटा रखना सुरक्षित भी है या नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आप फ्रिज में गुंथा हुआ रख सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा दिनों के लिए अगर आटा रखा जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ज्यादा देर तक फ्रिज में आटा रखने से वो खाने लायक तो बेशक रह जाता है, लेकिन उससे शरीर को कोई पोषण नहीं मिलता। साथ ही उसमें ऐसे कई बैक्टीरिया और टॉक्सिंस भी बन सकते हैं, जो पेट के लिए परेशानी बन सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट निकला हुआ है? सिर्फ 21 दिन ऐसे खा लें पपीता, फैटी लिवर से भी मिलेगी राहत!

कितने दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं आटा?

अगर फ्रिज में आटा रखना सेफ है, तो आखिर कितने दिनों तक इसे स्टोर किया जा सकता है। ये सवाल भी काफी लोगों का रहता है। तो बता दें हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सबसे बेहतर है कि आप फ्रिज में रखे आटे को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लें। इससे आटा फ्रेश ही रहता है और उसके पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। हालांकि अगर आटा खराब नहीं हुआ है तो इसे 3-5 दिनों तक भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे इसमें समय के साथ पोषक तत्व पूरी तरह खत्म होने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलर्ट! महीने में 1-2 बार ऐसे करें कुकर की सफाई, वरना हो सकता है भयानक विस्फोट

आटे को हमेशा चेक कर के इस्तेमाल करें

अगर आटा 24 घंटे से ज्यादा रखा हुआ है तो इसे इस्तेमाल करने से पहले हमेशा चेक करें। अगर इसमें से अजीब सी बदबू आ रही है या आटे का रंग और टेक्सचर बदला हुआ लग रहा है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। कोशिश करें कि आटा हमेशा फ्रेश इस्तेमाल किया जाए। ज्यादा से ज्यादा आप सुबह आटा गूंथकर रख सकते हैं और शाम तक इस्तेमाल कर सकते हैं। उससे ज्यादा देर स्टोर करने से आटे की रोटी भी खराब बनती हैं और न्यूट्रिशन भी नहीं मिलता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोछे के पानी में मिला दें ये 3 चीज, 8 दिनों तक साफ-सुथरा रहेगा फर्श!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।