शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करेंगी ये 5 सस्ती चीजें, आसानी से कर सकते हैं खाने में शामिल Doctor Reveals 5 things to increase protein in the body Easy to include in Indian diet, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करेंगी ये 5 सस्ती चीजें, आसानी से कर सकते हैं खाने में शामिल

शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, ये शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को बनाने का काम करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप 5 सस्ती चीजों को डायट में शामिल कर सकते हैं। 

Sun, 12 April 2026 12:43 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करेंगी ये 5 सस्ती चीजें, आसानी से कर सकते हैं खाने में शामिल

प्रोटीन का काम मांसपेशियों को बनाना और उन्हें मजबूत बनाना होता है। कुछ लोगों का मानना है कि इसकी जरूरत सिर्फ जिम जाने वालों को होती है। जबकी ऐसा नहीं है, क्योंकि चलने-फिरने और शारीरिक ताकत के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। हमारे शरीर में हर समय पुरानी कोशिकाएं मरती हैं और नई बनती हैं। घाव भरने, चोट ठीक करने और टिशू को फिर से बनने के लिए प्रोटीन की ही जरूरत होती है। वेजिटेरियन लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि प्रोटीन के लिए वह क्या खाएं। इंस्टाग्राम पर जनरल फिजिशन एंड डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर कोमल कुलकर्णी ने इंडियन डायट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए क्या खाएं के बारे में बताया है। आप भी यहां बताई चीजों को डायट में शामिल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गन्ना या उसका जूस, दोनों में से क्या है हेल्थ के लिए बेस्ट, डायटीशियन ने बताया

1) दाल

दाल 'सुपरफूड' की तरह काम करती है। डायट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए मिक्स दाल खाएं। डॉक्टर कहती हैं कि इसकी कंसिस्टेंसी थोड़ी गाढ़ी रखें और इसमें पनीर को कद्दूकस करके शामिल करें।

2) दही

दही सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इंडियन खाने में इसे अमृत माना जाता है। डॉक्टर प्रोटीन के लिए हंग कर्ड खाने की सलाह देती हैं। दिनभर में दो कटोरी खा सकते हैं। चाहें तो इसे पोहा के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

3) रोटी

इंडियन थाली रोटी जरूर होती है। सिर्फ गेहूं के आचे की रोटी खाने से अच्छा है कि आप रोटी के आटे में बेसन या फिर सोया का आटा मिलाएं। इसके अलावा और आटे में मैश किया पनीर भी मिला सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

4) स्नैक्स

लंच के बाद शाम के समय हल्की भूख लगने लगती है। शाम के समय स्नैक्स में नमकीन-बिस्कुट को छोड़कर रोस्टेड चना और मूंगफली को शामिल करें।

5) चावल

चावल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में तोड़ता है, जो शरीर को तुरंत काम करने की ताकत देता है। डॉक्टर प्लेन चावल की जगह खिचड़ी खाएं। इसके अलावा चावल में पनीर, अंडा या चिकन मिलाकर खा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र से हर सुबह करने चाहिए ये 5 काम, माता-पिता को जरूर बताएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।