हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप Age appropriate health checkups you must do once in a while To stay fit, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

हेल्दी और फिट रहने के लिए अच्छी आदतों के अलावा समय-समय पर कुछ बॉडी चेकअप करवाने चाहिए। यहां उम्र के मुताबिक कुछ टेस्ट का नाम बता रहे हैं, जो बॉडी फिटनेस के बारे में बताते हैं। आप भी जानिए-

Fri, 27 March 2026 02:46 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

हर कोई चाहता है कि वह हमेशा फिट-हेल्दी रहें और बीमारियां उनसे कोसों दूर रहें। बिना बीमारियों के फिट रहना कोई बड़ी बात नहीं है, बस अपनी रोजाना की आदतों में कुछ छोटे बदलाव करने की जरूरत है। जैसे हेल्दी खाना, शारीरिक एक्टिविटी पर ध्यान देना वगैराह। इसके अलावा शरीर के अंदर क्या चल रहा है इसका पता लगाने के लिए भी आपको समय-समय पर कुछ टेस्ट करवाने चाहिए। यहां उम्र के मुताबिक कुछ टेस्ट का नाम बता रहे हैं। आप भी जानिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समर ड्रिंक्स को हेल्थ कोच ने दी रेटिंग, जानें किसे मिले पूरे नंबर

12 साल तक के बच्चे के लिए टेस्ट

3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए हाइट और वेट टेस्ट जरूरी होता है। इसके अलवा 6 महीने से ऊपर के बच्चे का बीएमआई, आई चेकअप, साल में दो बार डेंटल चेकअप, साल में एक बार सीबीसी, विटामिन डी, स्टूल टेस्ट, सुनने का टेस्ट करवाएं और शए वैक्सीनेशन भी करवाएं।

12 से 18 साल के बच्चे के टेस्ट

साल में एक बार सीबीसी, फास्टिंग शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, हीमोग्लोबिन, विटामिन डी, विटामिन बी 12 करवाएं। इसके अलावा 6 महीने में एक बार ब्लड प्रेशर टेस्ट करवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गट हेल्थ हमेशा रहेगी जबरदस्त, बस दिनभर के लिए ऐसे करें मील प्लान

20 से 30 साल के बच्चे के टेस्ट

20 से 30 साल की उम्र तक साल में कम से कम एक बार ब्लड शुगर फास्टिंग, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, थायराइड, विटामिन बी 12, विटामिन डी और ईसीजी करवाएं। इसके अलावा छह महीने में एक बार ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।

30 से 40 की उम्र के लिए टेस्ट

30 से 40 साल की उम्र तक साल में कम से कम एक बार यूरीन टेस्ट, ब्लड शुगर फास्टिंग, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, थायराइड, ईसीजी टेस्ट करवाएं। इसके अलावा छह महीने में एक बार ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।

40 से 50 की उम्र के लिए टेस्ट

40 से 50 साल की उम्र तक साल में कम से कम एक बार कैंसर स्क्रीनिंग, टीएमटी, बोन डेनसिटी, यूरीन टेस्ट, ब्लड शुगर फास्टिंग, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, थायराइड, ईसीजी टेस्ट करवाएं। इसके अलावा छह महीने में एक बार ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिनर टाइमिंग क्यों है जरूरी, गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताया हेल्थ सीक्रेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।