गन्ना या उसका जूस, दोनों में से क्या है हेल्थ के लिए बेस्ट, डायटीशियन ने किया क्लीयर Sugarcane or Sugarcane juice which one is best for health Dietitian clarifies, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गन्ना या उसका जूस, दोनों में से क्या है हेल्थ के लिए बेस्ट, डायटीशियन ने किया क्लीयर

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला गन्ने का जूस पीते ही हर कोई तरोताजा हो जाता है। लेकिन क्या ये सेहत के लिए फायदेमंद है? इंस्टाग्राम पर डायटीशियन ने गन्ना या गन्ने का जूस दोनों में से क्या बेस्ट है इसके बारे में बताया है। 

Wed, 1 April 2026 07:25 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गन्ना या उसका जूस, दोनों में से क्या है हेल्थ के लिए बेस्ट, डायटीशियन ने किया क्लीयर

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में गन्ने का जूस न सिर्फ प्यास बुझाने का काम करता है। बल्कि इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। गन्ना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कई तरह के इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद शुगर शरीर को तुरंत ग्लूकोज देता है, जिससे थकान दूर होती है। आयुर्वेद और आधुनिक साइंस दोनों ही गन्ने को गर्मियों के लिए वरदान मानते हैं। लेकिन अगर आपके मन में ये सवाल रहता है कि हेल्थ के लिए गन्ना या गन्ने का जूस दोनों में से क्या बेहतर है तो इस आर्टिकल में डायटीशियन श्वेता जे पांचाल से समझें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है

गन्ने के टुकड़े

एक्सपर्ट कहती हैं कि गन्ना या गन्ने का रस दोनों का स्रोत सेम है। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप इसे किस तरह से ले रहे हैं। जब आप गन्ने के टुकड़ों को खाते हैं तो इसे खाने में मेहनत के साथ समय भी लगता है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि शुगर आपके ब्लड फ्लो में बहुत धीरे-धीरे जाती है। जब आप इसे चबाकर खाते हैं तो आपको फाइबर भी मिलता है। इसी के साथ बहुत सारे गन्ने के टुकड़ों को एक साथ खाना भी मुमकिन नहीं है, इसलिए पोर्शन साइज भी कम रहता है और आपको तृप्ति भी मिल जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

गन्ने का जूस

गन्ने का जूस बहुत ही आसानी से अवशोषित हो जाता है, लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती। जिसकी वजह से ये आपके आपके ब्लड फ्लो में भी तेजी से मिल जाता है। जिसकी वजह से तुरंत शुगर स्पाइक होता है। गन्ने का जूस रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग होता है। इसे खाने में कोई दिक्कत नहीं होती इसलिए कुछ लोग इसे बिना शुगर इंटेक पर ध्यान दिए ज्यादा भी पी सकते हैं।

क्या है फर्क

डायटीशियन कहती हैं कि दोनों में असली फर्क ये है कि आपका शरीर इसे कैसे प्रोसेस करता है। अगर आप ऐसा खोज रहे हैं जो आंतों के लिए बेस्ट हो और आपके कंट्रोल में रहे तो गन्ने के टुकड़ों को खाएं। लेकिन अगर आप कुछ रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग खोज रहे हैं और आपका कोई मेटाबॉलिक कंडीशन नहीं है तो आप गन्ने के रस को चुन सकते हैं। लेकिन सिर्फ दोपहर के 12 बजे से पहले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने के बीच या बाद में पानी पीने पर टोकते हैं घर के बड़े, क्या पता है वजह?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।