उम्र के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। बहुत से लोग बढ़ती उम्र को लेकर चिंता करने लगते हैं। जबकि ऐसा करने की बजाय हेल्दी रहने के तरीकों को अपनाना चाहिए। अगर उम्र 50 की हो गई है तो अच्छी सेहत के लिए आपको यहां बताए गए 5 काम रोजाना सुबह करने चाहिए।

यंग एडल्ट के मुताबिक 50 की उम्र के बाद स्किन तीन गुणा कम विटामिन डी बनाती है। सुबह के समय मिलने वाली सूरज की रोशनी से सर्काडियन रिदम रिसेट होता है, जिससे स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है।

ज्यादातर भारतीय लोग सुबह के नाश्ते में चाय बिस्कुट खाकर पेट भरते है। जो सेहत के लिए काफी खराब होता है। 50 की उम्र के बाद मसल्स लॉस से बचने के लिए बॉडी को हर मील में 25 से 30 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हर मील के बाद अगर आप 15 मिनट वॉक करते हैं तो ब्लड शुगर बेहतर होता है। इसके अलावा पाचन भी अच्छो होता है और ब्लोटिंग कम होती है।

ये एक बहुत सिंपल आदत है, जिसे पेरेंट्स स्किप करते हैं। दरअसल रात में 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद हल्का डिहाईड्रेटेड हो सकता है। जिसकी वजह से सुबह के समय थकान, सिरदर्द हो सकता है। गुनगुना गर्म पानी आपके पाचन को किकस्टार्ट करने में मदद कर सकता है और पेट को खाना खाने के लिए तैयार करता है।

डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचने के लिए मेथी फायदेमंद साबित हो सकती है। मेथी में मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट अबसॉर्ब होने की प्रक्रिया को धीमा करता है और ब्लड शुगर को मैनेज करता है। रोजाना रात को 1-2 चम्मच मेथी दाना को रातभर के लिए भिगोएं सुबह इसके पानी को पिएं और मेथी को चबाएं।

यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
