हार्ट अटैक छू भी नहीं पाएगा, अगर आज से ही फॉलो करेंगे ये 5 आदतें! डॉक्टर ने बताया
Heart Health: हार्ट अटैक एक दिन में डेवलप नहीं होता, बल्कि इसके पीछे सालों की बुरी आदतें जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में ये 5 आदतें अपनाकर आप हार्ट अटैक के रिस्क को कम कर सकते हैं।

हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। गंभीर बात ये है कि आजकल कम उम्र में भी दिल की बीमारियां कॉमन होती जा रही हैं और हार्ट अटैक का रिस्क भी। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके पीछे की बड़ी वजह हैं आपका खानपान और लाइफस्टाइल। ऐसे में अगर अपने दिल को हेल्दी रखना है तो इन्हीं दोनों में बदलाव करने की जरूरत है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ अदितिज धमीजा ने ऐसी ही 5 छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें आज से ही फॉलो कर के आप हार्ट अटैक के रिस्क को कम कर सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक कोई एक दिन में डेवलप नहीं होता है। इसके पीछे आपकी सालों की बुरी आदतें जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में ये छोटी-छोटी हेल्दी हैबिट्स सालों के डैमेज को रिवर्स करने और आगे भी हार्ट को डैमेज होने से बचाती हैं।
सबसे पहला बदलाव अपनी डाइट में करें
डॉ अदितिज धमीजा बताते हैं कि सबसे पहला बदलाव आपको अपनी डाइट यानी खानपान में करना चाहिए। हाई प्रोटीन और लो सैचुरेटेड फैट वाली डाइट आपके हार्ट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। बहुत ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड और ऑयली फूड शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। वहीं दाल, पनीर, अंडे, तोफू, दही और सोयाबीन जैसी प्रोटीन रिच चीजें आपकी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखती हैं।
नियमित एक्सरसाइज की आदत आज से ही डालें
डॉक्टर कहते हैं ज्यादातर लोग एक्सरसाइज को मिस कर देते हैं, लेकिन ये सबसे जरूरी है। अगर हफ्ते में आप सिर्फ 150 मिनट की भी एक्सरसाइज करते हैं, तो हार्ट अटैक का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा अगर आप वेट ट्रेनिंग को अपने रूटीन में शामिल करें।
पर्याप्त नींद लेना सबसे जरूरी है
डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप अपनी डाइट में बदलाव कर लें और नियमित एक्सरसाइज भी करें, तब भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। अगर आपकी नींद सही नहीं है। रोजाना कम से कम 6 घंटे की अच्छी नींद लेना शरीर के लिए बेहद जरूरी है और साथ ही आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी।
रेगुलर स्क्रीनिंग कराते रहें
कुछ ऐसे टेस्ट हैं जो आपको रेगुलर कराते रहने चाहिए। जैसे- ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल), Hba1c (ब्लड शुगर), ApoB और Lp (a), CAC स्कोर (कैल्सियम स्कैन)। अपने डॉक्टर की सलाह लें और इन्हें नियमित रूप से ट्रैक करते रहें। खासकर 30 की उम्र के बाद इन हेल्थ मार्कर को ट्रैक करते रहना जरूरी होता है।
स्मोकिंग की लत छोड़ें
डॉक्टर बताते हैं कि एक आदत जो हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण बनती है, वो है स्मोकिंग (धूम्रपान)। अगर आप सिर्फ यही आदत छोड़ दें, तो दिल से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। धूम्रपान करने से ब्लड वेसल्स पर नुकसान पहुंच सकता है और हार्ट पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके स्मोकिंग छोड़ना दिल की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन