बादाम-अखरोट या खजूर! कौन सा ड्राई फ्रूट्स दिन के कौन से वक्त खाने से ज्यादा फायदा पहुंचाता है? not every nuts and dry fruits for morning best time to eat walnuts almonds raisins figs or dates for maximum benefits, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

बादाम-अखरोट या खजूर! कौन सा ड्राई फ्रूट्स दिन के कौन से वक्त खाने से ज्यादा फायदा पहुंचाता है?

Best time to eat dry fruits and nuts: सुबह खाली पेट सारे ड्राई फ्रूट्स एंड नट्स नहीं खाए जाते। अगर बादाम, अखरोट से लेकर खजूर, अंजीर के पूरे फायदे चाहिए तो जान लें कौन से समय कौन सा ड्राई फ्रूट और नट खाना चाहिए।

Wed, 6 May 2026 02:38 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बादाम-अखरोट या खजूर! कौन सा ड्राई फ्रूट्स दिन के कौन से वक्त खाने से ज्यादा फायदा पहुंचाता है?

हर सुबह बादाम, अखरोट भिगोकर खा लेते हैं। फिर जब मन करता है तो किसी ना किसी ड्राई फ्रूट्स को स्नैक्स की तरह खाते रहते हैं। तो ये पूरी तरह से गलत है। हर ड्राई फ्रूट्स एंड नट्स को खाने का अलग समय होता है। जब उसके ढेर सारे फायदे शरीर को मिलते हैं। वहीं अगर इन्हें गलत टाइम पर खाया जाए तो ना सारे न्यूट्रिशन बॉडी को मिलेंगे उल्टे शरीर को नुकसान जरूर हो जाएगा। तो ये जरूर जान लें कौन सा ड्राई फ्रूट्स दिन के कौन से वक्त खाने से ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

कब कौन सा ड्राई फ्रूट्स या नट खाएं

अक्सर लोग बादाम और अखरोट को सुबह ही भिगोकर खा लेते हैं। लेकिन जब आप इन नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स को खाने का सही समय जानेंगे तो ज्यादा फायदा बॉडी को मिलेगा। क्योंकि गलत तरीके से इन्हें खाने पर शरीर को ड्राई फ्रूट्स एंड नट में मौजूद पोषक तत्वों के पूरे फायदे नहीं मिल पाते। इसलिए जानें कब कौन से नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

बादाम खाने का सही समय

बादाम और किशमिश को खाने का सही समय सुबह खाली पेट होता है। पानी में भिगोए हुए पांच से छह बादाम और किशमिश को सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बादाम को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए तो इसमे मौजूद विटामिन ई और मैग्नीशियम ब्रेन को बढ़ाता है और और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। यहीं नहीं आपको दिनभर एनर्जी भी महसूस होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गालब्लैडर निकल चुका तो डॉक्टर से जानें कब और कैसे खाएं? तभी डाइजेस्ट होगा खाना

अंजीर खाने का सही समय

वहीं अंजीर को खाने का सही समय मिड मॉर्निंग स्नैक होता है। भीगे हुए अंजीर खाली पेट ना खाकर थोड़े बाद में जैस 10 बजे के आसपास खाना अच्छा होता है।

अखरोट कब खाएं

अगर अखरोट खाकर ब्रेन हेल्थ बढ़ानी है तो इन्हें शाम को खाना अच्छा होता है। हार्वर्ड ट्रेंड गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सौरभ सेठी के मुताबिक अखरोट को ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए सुबह नहीं बल्कि शाम को खाना अच्छा होता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन होता है। ओमेगा 3 दिमाग को हेल्दी रखता है। वहीं मेलाटोनिन नींद को रेगुलेट करता है। जब आप शाम को अखरोट खाते हैं तो केवल ब्रेन पावर ही नहीं बढ़ती बल्कि ये नींद को भी बेहतर करने में मदद करता है। शाम को रोजाना एक से दो अखरोट सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

पिस्ता कब खाएं

अगर आप पिस्ता खाना चाहते हैं तो इसे दोपहर के वक्त खाएं। इसमे मौजूद प्रोटीन और फाइबर आपकी क्रेविंग्स को कम करने में मदद करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप की गर्मी सिर से उतार देगा आयुर्वेद का ये हैक, जरूर सीख लें

खजूर

वहीं खजूर खाना उन लोगों के लिए अच्छा होता है जो वर्कआउट करते हैं। हैवी वर्कआउट और इंटेंस ट्रेनिंग करने वालों को खजूर खाना चाहिए। जो कई बार लो एनर्जी फील करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।