प्रेग्नेंसी के दौरान मेकअप करना सही है या गलत? गायनेकोलॉजिस्ट वैदेही मराठे से जानें
प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहती है, ऐसे में मेकअप को लेकर कई सवाल उठते हैं। क्या यह सही है या गलत? ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है- गायनेकोलॉजिस्ट Vaidehi Marathe से जानें।

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक खास और संवेदनशील समय होता है जिसमें वह अपनी सेहत के साथ-साथ हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखती है। ऐसे में एक आम सवाल यह उठता है कि क्या इस दौरान मेकअप करना सुरक्षित है या इससे बच्चे पर कोई असर पड़ सकता है। कई महिलाएं इस डर से मेकअप छोड़ देती हैं, जबकि कुछ बिना जानकारी के पहले की तरह ही प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती रहती हैं।
नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट Vaidehi Marathe के अनुसार, ज्यादातर मेकअप प्रोडक्ट्स प्रेग्नेंसी में सुरक्षित होते हैं, लेकिन सही इंग्रीडिएंट्स का चुनाव और कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान मेकअप से जुड़ी पूरी सच्चाई और सुरक्षित तरीके।
किन इंग्रीडिएंट्स से बचना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में कुछ केमिकल्स ऐसे होते हैं जिनसे दूरी बनाना बेहतर होता है:
- रेटिनॉइड्स (Retinol, Tretinoin, Adapalene): ये स्किन के लिए मजबूत एक्टिव होते हैं और प्रेग्नेंसी में इन्हें अवॉइड करना चाहिए।
- सैलिसिलिक एसिड (High concentration): खासकर ऐसे प्रोडक्ट्स जो लंबे समय तक स्किन पर रहते हैं (leave-on products), उनमें हाई डोज से बचें।
- तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स: प्रेग्नेंसी में स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है, इसलिए फ्रेग्रेंस-फ्री प्रोडक्ट्स बेहतर होते हैं।
- नॉन-कॉमेडोजेनिक और हाइपोएलर्जेनिक प्रोडक्ट्स चुनें: इससे पोर्स ब्लॉक नहीं होते और एलर्जी का खतरा कम रहता है।
मेकअप करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
सिर्फ सही प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि उनकी सही देखभाल भी जरूरी है:
- एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें: पुराने मेकअप से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- ब्रश और स्पंज साफ रखें: गंदे ब्रश से एक्ने और स्किन इरिटेशन हो सकता है।
- पैच टेस्ट जरूर करें: प्रेग्नेंसी में स्किन का रिएक्शन बदल सकता है, इसलिए नया प्रोडक्ट लगाने से पहले टेस्ट करें।
- हैवी और लॉन्ग-वियर मेकअप से बचें: अगर आपको पिंपल्स या ब्रेकआउट हो रहे हैं, तो हल्का मेकअप बेहतर रहेगा।
कौन-सा मेकअप सुरक्षित माना जाता है?
अगर आप सोच रही हैं कि क्या बिल्कुल मेकअप छोड़ देना चाहिए, तो ऐसा जरूरी नहीं है। लिपस्टिक, फाउंडेशन, काजल और मस्कारा आमतौर पर सुरक्षित होते हैं। नेल पेंट का कभी-कभी इस्तेमाल ठीक है, लेकिन इसकी तेज गंध से बचें और हवादार जगह में लगाएं।
नोट: प्रेग्नेंसी में मेकअप करना पूरी तरह से मना नहीं है। सही जानकारी और सावधानी के साथ आप अपनी ब्यूटी रूटीन को जारी रख सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आपके प्रोडक्ट्स सुरक्षित हों और आपकी स्किन की जरूरतों के अनुसार हों। इसके अलावा अगर आपको किसी भी प्रोडक्ट से एलर्जी या परेशानी महसूस हो, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद करें और डॉक्टर से सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन