इसबगोल खाना शुरू करने से पहले जानें 5 बातें, पेट की समस्या वाले जरूर पढ़ें 5 things to know before starting to eat isabgol those with stomach problems must learn, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

इसबगोल खाना शुरू करने से पहले जानें 5 बातें, पेट की समस्या वाले जरूर पढ़ें

इसबगोल को पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए जाना जाता है। यह प्लांटैगो ओवाटा नाम के पौधे के बीजों का छिलका होता है। इसे खाने से पहले आपको यहां बताई 5 बातों को जरूर जानना चाहिए। 

Tue, 19 May 2026 02:44 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
इसबगोल खाना शुरू करने से पहले जानें 5 बातें, पेट की समस्या वाले जरूर पढ़ें

इसबगोल प्लांटैगो ओवाटा नाम के पौधे के बीजों का छिलका होता है। जिसे पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए खाया जाता है। ज्यादातर लोग इसबगोल का इस्तेमाल हेल्दी आंत पाने के लिए करते हैं ये मल को नरम बनाता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसी के साथ ये लूज मोशन में भी काम आता है। बस इसे खाने के सही तरीकों के बारे में बता होना चाहिए। सदियों से इसबगोल का इस्तेमाल किया जा रहा है और अब भी इसे सिर्फ कब्ज दूर करने की दवा के रूप में ही देखा जाता है। हेल्थ कोच मिरुना भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक ही सामग्री को शरीर के लिए पांच अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करने के बारे में बताया है। कोच कहती हैं कि एक ही चम्मच इसबगोल पांच अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचा सकता है। यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किसके साथ और कब लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरे और पीले रंग के नींबू में होता है फर्क,बेहतर हेल्थ के लिए समझदारी से करें यूज

कब्ज से कैसे निपटें

कब्ज की समस्या वाले एक चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में मिलाएं और सोने से 30 मिनट पहले इसे पिएं। पानी में घोलने पर ये एक जेल की तरह बन जाता है और इससे पेट साफ करना आसान होता है।

एसिडिटी

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो इसबगोल को ठंडे दूध के साथ पिएं। ठंडे दूध में एक चम्मच इसबगोल मिलाएं और इसे पिएं। ये पेट को ठंडा करता है और गट लाइनिंग पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनाने का काम करता है।

वजन कम करने के लिए

वजन कम करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच इसबगोल मिलाएं और इसे खाने से 30 मिनट पहले पिएं। ये लंबे समय तक पेट को भरा रखने का काम करता है और ओवरईटिंग से बचाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र से हर सुबह करने चाहिए ये 5 काम, माता-पिता को जरूर बताएं

डायरिया

डायरिया की समस्या होने पर एक कटोरी में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और इसबगोल गट में मौजूद एक्सट्रा पानी को अबसॉर्ब करता है। ये आपके पानी वोले मोशन को गाढ़ा करने का काम करता है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए एक चम्मच इसबगोल को पानी में मिलाकर दिनभर में किसी भी समय पर खाएं। इसमें सोल्यूबल फाइबर होते हैं और खाने के बाद शुगर अबसॉर्बशन को कंट्रोल करता है और गट में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।

नोट

एक्सपर्ट कहती हैं कि इसबगोल को हमेशा पर्याप्त पानी के साथ लें। पर्याप्त पानी के बिना यह पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकता है और बेचैनी पैदा कर सकता है। अगर आप कोई दवा ले रहे हैं, तो इसे कम से कम 2 घंटे के गैप पर लें क्योंकि इससे दवा के अवशोषण पर असर पड़ सकता है।

अगर आपको कोई हेल्थ से जुड़ी समस्या है, तो इसे अपने रूटीन में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। हर किसी का शरीर अलग होता है और जो तरीका ज्यादातर लोगों के लिए कारगर होता है, उसे आपके लिए थोड़ा बदलना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।