हरे और पीले रंग के नींबू में होता है फर्क, बेहतर हेल्थ के लिए समझदारी से करें यूज Nutritionist reveals difference between yellow and green lemon know How to use smartly for better health, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

हरे और पीले रंग के नींबू में होता है फर्क, बेहतर हेल्थ के लिए समझदारी से करें यूज

नींबू एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। नींबू अपने अनोखे स्वाद, खुशबू और औषधीय गुणों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन क्या आप हरे और पीले रंग नींबू के बीच के फर्क को जानते हैं? नहीं, तो जानिए-

Mon, 18 May 2026 10:26 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
हरे और पीले रंग के नींबू में होता है फर्क, बेहतर हेल्थ के लिए समझदारी से करें यूज

नींबू का इस्तेमाल हर घर में खूब किया जाता है। खासतौर से गर्मियों के दिनों में इसकी खपत बढ़ जाती है। नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाते हैं। इसके अलावा भी इसमें पोटैशियम, विटामिन बी6, और साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत, खूबसूरती और घरेलू साफ सफाई में भी बड़े काम आता है। नींबू अलग-अलग साइज से लेकर अलग रंगों में भी आता है। अलग रंगों में आने वाले नींबू में काफी फर्क होता है। ऐसे में फैट लॉस और पीसीओएस न्यूट्रीशिनस्ट दिशा पंवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में हरे और पीले नींबू के फर्क के बारे में समझाया है। आप भी जानें-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोले भटूरे खाने से पहले हेल्थ कोच करती हैं ये 2 काम, बनी रहती है पोषण की मात्रा

क्या है हरे-पीले नींबू में फर्क

हरे और पीले नींबू में सबसे बड़ा फर्क रस का है। हरे नींबू में रस थोड़ा कम होता है जबकि पीला नींबू पूरी तरह से रसदार होता है। इन दोनों के स्वाद में भी फर्क है पीले नींबू का स्वाद थोड़ा मीठा होता है और हरा नींबू काफी टैंगी होता है। दोनों के हेल्थ बेनिफिट्स अलग-अलग होते हैं। पीला नींबू इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है , ये स्किन की चमक बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया में सुधार करता है। इसी के साथ हरा नींबू नमी बढ़ाता है, रिफ्रेशिंग होता है और पाचन में मददगार होता है। पीले नींबू के रस को को मॉर्निंग ड्रिंक या फिर सलाद में डालकर खा सकते हैं वहीं हरे नींबू को मॉकटेल्स या फिर मेक्सिकन डिशेज में यूज कर सकते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि दोनों नींबू एक ही जैसा पोषण देते हैं लेकिन ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको किसका स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाना खाते ही मीठा खाने की होती है क्रेविंग? एक्सपर्ट ने बताईं निपटने की टिप्स

रसोई में कहां इस्तेमाल हो सकता है नींबू

दाल, सब्जी, सलाद, पोहा या चाट का स्वाद बढ़ाने क लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करें। ये हर डिश का स्वाद दोगुना कर देता है। इसके अलावा गर्मियों में नींबू पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट और तरोताजा करती है। इसमें मौजूद एसिडिक गुण के कारण इसका इस्तेमाल बर्तनों को चमकाने और जिद्दी दाग हटाने के लिए भी किया जाता है।

टिप

नींबू का रस दांतों की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसे सीधे दांतों पर ज्यादा नहीं लगना चाहिए, क्योंकि इसका एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है। इसलिए नींबू पानी पीने के बाद सादे पानी से कुल्ला करना अच्छा रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की कमर-पुरुषों के पेट पर ही क्यों जमा होती है चर्बी? जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।