रुई जैसी सॉफ्ट बनेगी रोटी! पानी में ये 1 चीज मिलाकर गूंथे आटा, स्वाद भी बढ़ जाएगा
Soft Roti Hack: अगर आप सिर्फ सादे पानी से आटा गूंथती हैं, तो रोटी उतनी सॉफ्ट नहीं बनतीं। अगर इस सादे पानी में आप एक सीक्रेट चीज मिलाकर आटा गूंथ लें, तो इसकी रोटी इतनी सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगी कि आपको यकीन नहीं होगा।

गरमा-गरम रोटी पर देसी घी लगाकर खाने का मजा ही कुछ और है। साथ ही अगर रोटी सॉफ्ट हो तब तो बिना सब्जी के भी खाई जा सकती है। आपने देखा होगा कि किसी-किसी के हाथ की रोटियां काफी टेस्टी बनती है, जबकि आमतौर पर सभी आटा, पानी और नमक का ही इस्तेमाल करते हैं। दरअसल कुकिंग में इंग्रीडिएंट्स के साथ-साथ सही तरीका भी काफी मायने रखता है। उदाहरण के लिए अगर आप सिर्फ सादे पानी से आटा गूंथती हैं, तो रोटी उतनी सॉफ्ट नहीं बनतीं। कुछ देर वो बेशक सॉफ्ट रह भी जाएं लेकिन कुछ देर बाद ही काफी सख्त हो जाती हैं। अब अगर इस सादे पानी में आप एक सीक्रेट चीज मिलाकर आटा गूंथ लें, तो इसकी रोटी इतनी सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगी कि आपको यकीन नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं सॉफ्ट रोटी का ये सीक्रेट क्या है।
सॉफ्ट रोटी सीक्रेट- सादे पानी में ये चीज मिलाकर गूंथे आटा
आमतौर पर हम आटे को सादे पानी से गूंथ लेते हैं, फिर इसकी रोटियां बना लेते हैं। ये तरीका बिल्कुल सही है लेकिन इससे रोटी उतनी सॉफ्ट नहीं बनतीं। कुछ देर रखने पर ही ये सख्त हो जाती हैं। ऐसे में एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। बस जब भी आटा गूंथने के लिए पानी लें, उसमें थोड़ी सी दही एड कर लें। इसके क्या फायदे होंगे और ये करना कैसे है, आइए विस्तार में जान लेते हैं।
पानी में दही मिलाकर आटा गूंथने के फायदे क्या हैं?
एकदम सॉफ्ट बनती है रोटी
रोटी गरमा-गरम तो अच्छी लगती है, लेकिन कुछ देर बाद ही अजीब सी हो जाती है। ऐसे में अगर आप पानी में दही मिलाकर आटा गूंथती हैं तो रोटी एकदम सॉफ्ट बनती है, जो घंटों तक वैसी ही रहती है। दरअसल दही रोटी को नेचुरली सॉफ्ट बनाती है, जिससे स्वाद भी बेहतर आता है।
रोटी बेलने में आसानी होती है
दही हल्की सी एसिडिक होती है, जो ग्लूटेन को रिलेक्स करने में मदद करती है। जब आप इसे मिलाकर आटा गूंथती हैं तो आटा काफी सॉफ्ट लगता है, जिससे रोटी बेलना भी काफी आसान हो जाता है।
रोटी का स्वाद बेहतर होता है
आमतौर पर गृहणियां आटे में हल्का सा घी या तेल मिलाकर गूंथती है, जिससे रोटी का स्वाद बेहतर हो। इनकी जगह अगर आप पानी में दही मिलाकर आटा लगाएंगी तो भी रोटी काफी रिच और स्वादिष्ट बनती है।
रोटी ड्राई और सख्त नहीं होगी
आपने नोटिस किया होगा कि कुछ देर रखने के बाद रोटी सूखी हो जाती है और चबाने में भी अजीब सी लगती है। अगर आप पानी में दही मिलाकर आटा गूंथती हैं तो ये दिक्कत नहीं आएगी।
कैसे इस्तेमाल करें दही वाला पानी?
सबसे पहले पानी को थोड़ा गर्म कर लें, फिर उसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। हालांकि ध्यान रहे आपको बहुत ज्यादा दही इस्तेमाल नहीं करनी है, बस 1-2 चम्मच दही काफी रहेगी। बहुत खट्टी दही है तो थोड़ी कम ही मिलाएं। अब इसकी मदद से आप नॉर्मली अपना आटा गूंथ सकती हैं।
(Image Credit- Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन