दादी का सीक्रेट: दूध कम हो या पतला! चाय हमेशा बनेगी गाढ़ी, बस उबलने पर मिला दें ये 1 चीज Less or Watery Milk Still Make Thick and Creamy Tea with This Grandmother Trick, खाना - Hindustan
More

दादी का सीक्रेट: दूध कम हो या पतला! चाय हमेशा बनेगी गाढ़ी, बस उबलने पर मिला दें ये 1 चीज

Grandma's Cooking Secrets: कई बार दूध कम पड़ जाता है या काफी पतला होता है। ऐसे में चाय का स्वाद फीका पड़ना तय है। लेकिन दादी का ये सीक्रेट अपनाकर आप कम या पतले दूध में भी गाढ़ी और टेस्टी चाय बना सकती हैं।

Tue, 7 April 2026 06:17 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दादी का सीक्रेट: दूध कम हो या पतला! चाय हमेशा बनेगी गाढ़ी, बस उबलने पर मिला दें ये 1 चीज

अगर आप भी मेरी तरह टी लवर हैं, तो एक अच्छी चाय की कीमत जरूर समझते होंगे। सुबह शाम बस एक कप गाढ़ी चाय पीने को मिल जाए, मजा आ जाता है। लेकिन कई बार घर में दूध कम होता है और बाजार जाने का मन नहीं करता। खासतौर से अचानक घर में मेहमान आ जाएं और दूध कम पड़ जाए, तो शर्मिंदगी भी हो सकती है। लेकिन एक बात बताऊं मैं कम दूध में भी गाढ़ी और अच्छी चाय बना लेती हूं। दरअसल मुझे ये तरीका मेरी दादी सिखाया था, जो आज भी मेरे काफी काम आ जाता है। बहुत ही सिंपल सा सीक्रेट है, जिसे आप भी जान लेंगी तो दूध कम हो या काफी पतला हो; चाय हर बार ही टेस्टी बनेगी। तो चलिए आज मैं आपके साथ अपनी दादी का टी सीक्रेट शेयर करती हूं।

कम दूध में ज्यादा और गाढ़ी चाय कैसे बनाएं? यहां देखें सीक्रेट

स्टेप 1: दूध में पानी मिलाकर पतला कर लें

कम दूध में ज्यादा और गाढ़ी चाय बनानी है, तो सबसे पहले दूध को पतला कर लें। उदाहरण के लिए अगर आप एक भाग दूध ले रही हैं तो दो भाग पानी उसमें मिला दें। इससे दूध की मात्रा बढ़ जाएगी। अब आपको जितनी चाय बनानी हैं, उतना दूध पतीले में एड करें। इसमें आप थोड़ा सा पानी और मिला सकती हैं लेकिन अगर दूध ज्यादा पतला हो गया है, तो पानी एड ना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी का सीक्रेट: सिर्फ 5-6 दिनों की मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें?

स्टेप 2: दूध में उबाल आने दें

ज्यादातर लोग दूध में उबाल नहीं आने देते, उससे पहले ही अदरक और चायपत्ती एड कर देते हैं। इससे चाय में वो टेस्ट नहीं आ पाता। अगली बार जब चाय बनाएं तो दूध में एक उबाल आने दें, उसके बाद ही बाकी चीजें एड करें।

स्टेप 3: चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए ऐसे मिलाएं मसाले

सबसे पहले दूध में उबाल आने दें, फिर इसमें चायपत्ती एड करें। इसे अच्छे से मिक्स कर दें, फिर चाय को लो फ्लेम पर कम से कम एक मिनट के लिए पकने दें। इसके आप अदरक, काली मिर्च, लौंग और हरी इलायची को अच्छे से कूटकर चाय में मिला सकती हैं। ज्यादा मसालेदार चाय पसंद है तो थोड़ा सा दालचीनी का टुकड़ा और बड़ी इलायची भी एड कर सकती हैं। इसके बाद चाय को लो फ्लेम पर ही अच्छे से 2-3 मिनट के लिए पकने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना मावा, ना मैदा! सिर्फ 2 पके हुए केले से बनाएं गुलाबजामुन, नोट करें रेसिपी

स्टेप 4: चाय को गाढ़ा करने का सीक्रेट

अब बारी है इसमें सीक्रेट इंग्रीडिएंट एड करने की जिससे आपकी चाय एकदम गाढ़ी हो जाएगी। इसके लिए हल्के गर्म पानी या दूध में मिल्क पाउडर मिलाकर एक घोल बना लें। इसे अच्छी तरह चलाएं वरना गुठलियां भी पड़ जाती हैं। अब एक हाथ से चाय में ये घोल डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाती रहें, वरना चाय फटी-फटी बन सकती है। साथ ही चाय में चीनी मिलाएं और इसे दो से तीन मिनट के लिए और पकने दें। कम दूध या पतले दूध में भी आपकी चाय काफी गाढ़ी बनकर तैयार होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुमाल जैसी सॉफ्ट बनेगी रोटी! सूखे आटे की जगह ये 1 चीज लगाकर बेलें

(All Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।