मीठा और पका तरबूज चुनना हुआ आसान! इन 5 टिप्स से देखते ही पहचान लें सबसे बढ़िया Smart Tricks to Choose a Perfect Watermelon from the Market, खाना - Hindustan
More

मीठा और पका तरबूज चुनना हुआ आसान! इन 5 टिप्स से देखते ही पहचान लें सबसे बढ़िया

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। लेकिन कई बार बाजार से लाया हुआ तरबूज मीठा नहीं निकलता। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप पका हुआ, मीठा और रसदार तरबूज आसानी से पहचान सकते हैं।

Tue, 7 April 2026 03:42 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
मीठा और पका तरबूज चुनना हुआ आसान! इन 5 टिप्स से देखते ही पहचान लें सबसे बढ़िया

गर्मी के मौसम में तरबूज खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। यह ना केवल स्वाद में मीठा और ताजगी देने वाला होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम बाजार से तरबूज खरीदकर लाते हैं और काटने के बाद पता चलता है कि वह फीका या कम मीठा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सही तरीके से तरबूज पहचान नहीं पाते। अगर आप कुछ आसान टिप्स ध्यान में रखें, तो बाजार से मीठा और रसदार तरबूज चुनना बहुत आसान हो सकता है।

1- पीले धब्बे पर ध्यान दें: तरबूज खरीदते समय उसके छिलके पर बने पीले धब्बे को जरूर देखें। इसे फील्ड स्पॉट कहा जाता है। यह वह जगह होती है जहां तरबूज जमीन पर टिककर पकता है। अगर यह धब्बा हल्का पीला या क्रीमी पीला दिखे, तो इसका मतलब है कि तरबूज पूरी तरह से पका हुआ है। लेकिन अगर यह धब्बा सफेद या बहुत हल्का है, तो समझ लें कि फल ठीक से नहीं पका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेवी में लाना है रेस्टोरेंट जैसा लाल रंग? ऐसे इस्तेमाल करें कश्मीरी लाल मिर्च

2- डंठल (स्टेम) की जांच करें: तरबूज के ऊपर लगा डंठल भी यह बताता है कि फल पका हुआ है या नहीं। अगर डंठल हरा है, तो इसका मतलब है कि तरबूज को जल्दी तोड़ लिया गया है और वह पूरी तरह से पका नहीं है। वहीं, अगर डंठल थोड़ा भूरा, सूखा या हल्का मुड़ा हुआ दिखाई दे, तो यह संकेत होता है कि तरबूज पेड़ पर अच्छी तरह पक चुका है और उसका स्वाद मीठा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन की 'बदबू' को कहें गुडबाय, अपनाएं ये 5 सुपर हैक्स

3- वजन जरूर महसूस करें: तरबूज चुनते समय उसका वजन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर कोई तरबूज अपने आकार के मुकाबले ज्यादा भारी महसूस हो रहा है, तो इसका मतलब है कि उसमें पानी और रस अच्छी मात्रा में है। ऐसा तरबूज आमतौर पर ज्यादा मीठा और रसदार होता है। इसलिए हमेशा ऐसा तरबूज चुनने की कोशिश करें जो देखने में जितना लगे उससे थोड़ा भारी महसूस हो।

4- आकार और सतह पर भी दें ध्यान: अच्छा तरबूज आमतौर पर गोल या समान आकार का होता है। अगर फल बहुत ज्यादा टेढ़ा-मेढ़ा है या उसकी सतह पर गहरे कट या निशान हैं, तो उसे लेने से बचना बेहतर है। साफ और चिकनी सतह वाला तरबूज आमतौर पर अच्छा माना जाता है।

5- धारियों से करें पहचान- तरबूज का बाहरी हिस्सा बता देता है कि वह मीठा होगा या नहीं। अगर तरबूज चमक रहा है, तो कम मीठा हो सकता है। अच्छे तरबूज की पहचान है गहरा हरा रंग, भूरे रंग के जालीदार निशान, पीले रंग की धारियां। अगर तरबूज के छिलके पर सफेद या हरी धारियां दिखें तो इसे न खरीदें। इन धारियों का मतलब है तरबूज कम पका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिरयानी के चावल के हर दाने में होगा मसालों का स्वाद, शेफ ने बता दिया सीक्रेट
  • गर्मियों में तरबूज के फायदे: तरबूज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, त्वचा को स्वस्थ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आप इन आसान टिप्स को ध्यान में रखकर तरबूज खरीदेंगे, तो अगली बार बाजार से मीठा और रसदार तरबूज चुनना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेड़ से पका आम या केमिकल वाला, कौन सा खा रहे हैं आप? इस ट्रिक से ऐसे करें पहचान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।