identify Artificially Ripened mango In Seconds With this baking soda trick and 4 other hacks to know real quality 1 सेकेंड में पकड़ में आ जाएगा केमिकल से पका आम! बेकिंग सोडा वाली ट्रिक से ऐसे करें असली फल की पहचान
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल1 सेकेंड में पकड़ में आ जाएगा केमिकल से पका आम! बेकिंग सोडा वाली ट्रिक से ऐसे करें असली फल की पहचान

1 सेकेंड में पकड़ में आ जाएगा केमिकल से पका आम! बेकिंग सोडा वाली ट्रिक से ऐसे करें असली फल की पहचान

गर्मियों के सीजन में फलों के राजा आम का इंतजार हर किसी को रहता है। आम ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है लेकिन आजकल बाजार में केमिकल से पकाए हुए आम भी खूब बिक रहे हैं। आज हम आपको पेड़ से पके आम पहचानने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। 

Deepali SrivastavaMon, 6 April 2026 04:01 PM
1/8

आम पेड़ वाला है या केमिकल वाला

गर्मी का सीजन आते ही लोग आम का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं और जैसे ही बाजार में इसकी बहार आती है, वैसे ही खाना शुरू कर देते हैं। बाजार में मिलने वाला हर आम अब असली-पेड़ का पका हुआ नहीं होता। सही आम मिलना भी अब काफी मुश्किल हो चुका है। ठेले पर खूबसूरत-पीले रंग के दिख रहे आम कई बार पेड़ के पके नहीं बल्कि केमिकल से पकाए हुए होते हैं, जिन्हें खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है और स्वाद भी बुरा होता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि केमिकल वाले आम की पहचान कैसे करें। इसमें सबसे पहली ट्रिक बेकिंग सोडा वाली है, जिससे आप झट से पता कर सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ टिप्स को अपनाकर सही आम ही खरीदें।

2/8

केमिकल का सेहत पर नुकसान

आम को पकाने के लिए जिन रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, उनका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इन आम को खाने से दस्त, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही इन आमों में कोई पोषण नहीं होता, जिन्हें बच्चे भी चाव से खाते हैं।

3/8

बेकिंग सोडा से पहचान कैसे करें

आपको बेकिंग सोडा को पानी में घोलना है और फिर इसमें आम डालना है। अगर आम का कलर चेंज हो जाता है, तो समझ लें कि ये केमिकल से पकाया गया है। अगर रंग वैसा ही रहता है, तो आम पेड़ का पका हुआ है। बेकिंग सोडा में ऐसे तत्व होते हैं, जिसमें कोई भी केमिकल आसानी से घुलने लगता है। अगर आम केमिकल वाला होगा तो उसका रसायन भी पानी में आ जाएगा।

4/8

बाल्टी वाला टेस्ट

केमिकल से पका हुआ आम अक्सर हल्का होता है, पेड़ वाला भारी होता है। पेड़ वाले आम में खूब गूदा होता है और गुठली भी वजन वाली होती है। बाल्टी में पानी भरें और उसमें आमों को डाल दें। अगर आम डूब रहा है, तो वह असली है। नकली आम तैरने लगेंगे।

5/8

आम काटकर देखें

केमिकल से पका हुआ आम अंदर सख्त, सफेद और कच्चा दिखेगा, जबकि पेड़ वाला आम अंदर भी पीला, मुलायम, पका हुआ दिखता है। इसलिए आप खरीदते समय आम काटकर चेक करें।

6/8

चिकना और ज्यादा पीला

केमिकल वाले आम बिल्कुल चिकने और पीले दिखेंगे, जो दूर से देखने में सुंदर लगेंगे। असल में ये खाने लायक नहीं होते हैं, इन्हें कमिकल से पकाया गया है। पेड़ वाला आम हल्का पीना होता है, चमकता नहीं है और उस पर कुछ स्पॉट्स भी होते हैं। केमिकल से पका आम पूरी तरह से एक जैसा चटक पीला दिखेगा।

7/8

खुशबू से पहचान

असली आम की खुशबू हमेशा मीठी, सोंधी सी आती है, जबकि केमिकल वाले आमों से कोई महक नहीं आती। कई बार इन आमों में दवा की स्मेल भी आती है। इसलिए आप आम की पहचान सूंघकर करें। खुशबू से पहले के लोग आम की पहचान करते थे कि वो मीठा है या नहीं।

8/8

ऐसे करें पहचान

अब जब भी आप आम खरीदने बाजार जाएं, तो इन तरीकों के जरिए सही और पेड़ वाले आम की पहचान करें। सही आम फायदेमंद होगा और फिर इसका शेक बनाकर पिएं या काटकर मजे से खाएं।