सिर्फ बर्तन धोना काफी नहीं! जानें साफ रसोई में किन 5 जगह छिपकर बैठती है बदबू और बीमारियां 5 things need to clean in kitchen to keep it fresh hygienic and smell amazing, खाना - Hindustan
More

सिर्फ बर्तन धोना काफी नहीं! जानें साफ रसोई में किन 5 जगह छिपकर बैठती है बदबू और बीमारियां

5 Things to clean to keep kitchen smell amazing : अक्सर हम किचन की सफाई काउंटरटॉप और बर्तनों को साफ करना मान लेते हैं, पर असली 'विलेन' उन कोनों में छिपे होते हैं जिन्हें हमारी नजरें अक्सर अनदेखा कर देती हैं।

Fri, 6 March 2026 03:43 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ बर्तन धोना काफी नहीं! जानें साफ रसोई में किन 5 जगह छिपकर बैठती है बदबू और बीमारियां

साफ-सुथरी रसोई भोजन पकाने की सही जगह होने के साथ परिवार के सदस्यों की सेहत और खुशियों की भी गारंटी मानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि रसोई में सब कुछ चकाचक साफ दिखने के बावजूद, किचन में घुसते ही एक अजीब सी भारीपन वाली गंध आने लगती है? अक्सर हम किचन की सफाई काउंटरटॉप और बर्तनों को साफ करना मान लेते हैं, पर असली 'विलेन' उन कोनों में छिपे होते हैं जिन्हें हमारी नजरें अक्सर अनदेखा कर देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी रसोई बासी खाने की दुर्गंध से ना महके तो किचन के इन 5 छिपे हुए कोनों को साफ करना बिल्कुल ना भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब हर बार जमेगी मलाई की मोटी परत, जानें 'आयांश की रसोई' का राज

रेफ्रिजरेटर

भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उसे फ्रिज में स्टोर करके रखा जाता है। लेकिन ऐसा करते समय कई बार भोजन के कण फ्रिज में ही गिरकर सड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से फ्रिज से बदबू आना स्वाभाविक है। ऐसे में फ्रिज की नियमित सफाई और सलीके से रखी हुई चीजें, बदबू पैदा होने से रोकती हैं। रेफ्रिजरेटर के अंदरूनी हिस्से को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा या सिरके का इस्तेमाल करें। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि फ्रिज की सफाई के लिए कभी भी केमिकल उत्पादों का इस्तेमाल ना करें। ऐसे उत्पाद फ्रिज में रखें खाने पर हानिकारक पदार्थ छोड़ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हरी मटर का चटपटा अचार, अब बोरिंग खाना भी लगेगा मजेदार!

रसोई की सिंक

अगर आप अपनी रसोई की सिंक को हमेशा साफ-सुथरा रखते हैं। बावजूद इसके किचन की बदबू को लेकर परेशान हैं, तो इसकी वजह आपका कूड़ेदान हो सकता है। कई बार नियमित अंतराल में डस्टबिन साफ ना करने से खाने के कुछ कण उसी में लगे रह जाते हैं। जिनके सड़ने पर किचन से बदबू आने लगती है। ऐसे में रसोई की सफाई से पहले, गार्बेज डिस्पोजल के स्प्लैश गार्ड को ध्यान से देखें, क्योंकि बदबू वहीं से आती है। बेकिंग सोडा, नींबू और सिरके का इस्तेमाल करके गहरी सफाई करें, जिससे कठोर रसायनों का इस्तेमाल करने से बचा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों का देसी फ्रिज: मिट्टी का मटका खरीदते समय ध्यान रखें ये 5 बातें

डिशवॉशर

कई लोगों को लगता है कि डिशवॉशर को साफ करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह सच नहीं है। दुर्गंध से बचने और बर्तनों को चमकदार बनाए रखने के लिए इसे नियमित रूप से अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। डिशवॉशर को जल्दी गंदा होने से बचाने के लिए, बर्तनों को धोने से पहले प्लेटों और कटोरियों से बचा हुआ खाना हटा देना सबसे अच्छा उपाय है। ऐसा करने से डिशवॉशर जाम नहीं होता, जो दुर्गंध का मुख्य कारण बन सकता है। महीने में एक बार सिरके से साफ करने से भी दुर्गंध और खाने के अवशेष दूर हो जाते हैं।

ओवन

घंटों का काम मिनटों में निपटाने वाला ओवन अकसर किचन की सफाई का सबसे नजरअंदाज किया जाने वाला उपकरण है। जबकि खाना पकाते या गर्म करते समय इसमें गिरे भोजन के कण गंदगी पैदा करते हैं। जिससे यह न सिर्फ गंदा हो जाता है बल्कि रसोई में दुर्गंध फैलाने का कारण भी बनता है। ओवन को साफ खासकर अंदरूनी हिस्से की सफाई के लिए सुरक्षित क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

किचन के छिपे हुए स्थान

आप भले ही अपने किचन काउंटरटॉप्स और अन्य जगहों की नियमित सफाई करते हों, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ जगहें जैसे कि गैस के नीचे अक्सर सफाई के लिए छूट ही जाती हैं। ऐसी जगहों को वैक्यूम क्लीनर, झाड़ू या डस्टर से साफ करें। काउंटर गैप कवर भी उपलब्ध हैं जो खाने के टुकड़ों और गंदगी को इकट्ठा करने में मदद करते हैं। अपने किचन काउंटरटॉप्स और सिंक को साफ रखना भी अच्छा रहता है। इसे अलावा किचन से बदबू की समस्या दूर करने के लिए सिंक की पाइप लीकेज की भी नियमित रूप से जांच करनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।