4-5 दिनों की मलाई से निकल जाएगा किलोभर देसी घी, नींबू वाली ट्रिक से मावा-पनीर भी बनेगा! Simple Lemon Hack to Make More Ghee from Malai Plus Paneer and Mawa at Home, खाना - Hindustan
More

4-5 दिनों की मलाई से निकल जाएगा किलोभर देसी घी, नींबू वाली ट्रिक से मावा-पनीर भी बनेगा!

Desi Hacks: अगर आपके पास आधा नींबू रखा है तो ताजी मलाई में मिलाकर ढेर सारा घी आसानी से बन सकता है। साथ ही पनीर और मावे की मिठाई भी तैयार कर सकती हैं। तो चलिए फटाफट से ये पूरा तरीका जान लेते हैं।

Wed, 25 March 2026 02:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
4-5 दिनों की मलाई से निकल जाएगा किलोभर देसी घी, नींबू वाली ट्रिक से मावा-पनीर भी बनेगा!

घर के बने हुए शुद्ध देसी घी की बात ही कुछ होती है। ये ज्यादा खुशबूदार और दानेदार भी होता है और सबसे बड़ी बात इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती। यही वजह है कि अक्सर गृहणियां रोज थोड़ी-थोड़ी दूध की मलाई इकठ्ठा कर लेती हैं, फिर इसका घी बनाकर स्टोर कर लेती हैं। घी बनाने का तरीका लगभग सभी का सेम होता है लेकिन बस छोटी-छोटी सी चीजें हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम मलाई से भी ज्यादा घी निकाल सकती हैं। जी हां, अगर आपके पास आधा नींबू रखा है तो ताजी मलाई में मिलाकर ढेर सारा घी आसानी से बन सकता है। साथ ही पनीर और मावे की मिठाई भी तैयार कर सकती हैं। तो चलिए फटाफट से ये पूरा तरीका जान लेते हैं।

चार से पांच दिन की मलाई इक्कठा करें

घर पर ही शुद्ध देसी घी बनाने के लिए आप चार से पांच दिनों की मलाई इक्कठा कर सकती हैं। रोज किसी बर्तन में इसे इक्कठा कर लें और फ्रीजर में स्टोर कर के रख लें। मलाई में स्मेल ना आए इसके लिए बर्तन में पहले थोड़ी सी दही लगा लें, फिर मलाई स्टोर करना शुरू करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं फटेगा दूध, जमेगी मोटी मलाई! बस उबालने से पहले मिलाएं 1 चुटकी ये सफेद चीज

मलाई में आधा नींबू डालने से बनेगी बात

अब ताजी मलाई को फ्रीजर से निकालें और कुछ देर रूम टेंपरेचर पर पिघलने के लिए रख दें। फिर एक बर्तन में इसे चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं। अब बारी है सीक्रेट इंग्रीडिएंट की जो है, नींबू। बस आधे से भी कम नींबू को ताजी मलाई में निचोड़ दें और चम्मच से अच्छी तरह फेंटे। नींबू डालने से मक्खन जल्दी बनता है और सारा फैट अच्छी तरह निकल जाता है, जिससे घी की मात्रा भी ज्यादा बनती है।

मक्खन और छाछ को अलग करें

नींबू मिलाने के बाद लगभग एक मिनट तक मलाई को फेंटे। आप देखेंगी कि मक्खन अलग होने लगा है। मक्खन को धो कर साफ कर लें और अलग बर्तन में रख दें। अब इसे आप पकने के लिए रख सकती हैं। नॉर्मली जैसे मक्खन से घी बनाती हैं उसी तरह आपको इससे घी बना लेना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना प्याज-लहसुन के भी बनेंगे खूब टेस्टी छोले, अष्टमी-नवमी भोग के लिए सीख लें

बची हुई छाछ से बनाएं पनीर

बटरमिल्क को वेस्ट करने के बजाए आप इससे पनीर बना सकती हैं। इसके लिए छाछ को एक बर्तन में गैस पर चढ़ाएं। फिर इसमें थोड़ा सा सफेद सिरका डालकर फाड़ लें। इसे छान लेंगी तो बढ़िया सा पनीर बनकर रेडी हो जाएगा।

घी के मावे से बनाएं स्वादिष्ट सी मिठाई

मक्खन को पकाकर जब आप घी बनाती हैं जो उसमें लास्ट में खुरचन बच जाती है, जिसका टेस्ट बिल्कुल मावे जैसा होता है। इसमें नारियल का बुरादा और चीनी का पाउडर मिलाकर आप टेस्टी से लड्डू बनाकर तैयार कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाई का झंझट छोड़िए! 50 रुपए वाले मक्खन से बन जाएगा घर का शुद्ध दानेदार देसी घी,

(Credit- Khana hi Khana_You Tube)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।