बिना प्याज-लहसुन के भी बनेंगे खूब टेस्टी छोले, अष्टमी-नवमी भोग के लिए सीख लें रेसिपी! Navratri Special Make Delicious Satvik Chole Without Onion and Garlic for Kanya Pujan, रेसिपी - Hindustan
More

बिना प्याज-लहसुन के भी बनेंगे खूब टेस्टी छोले, अष्टमी-नवमी भोग के लिए सीख लें रेसिपी!

शेफ अमन बिसारिया ने जो छोले की रेसिपी शेयर की है, उसमें प्याज-लहसुन की बिल्कुल भी जरूरत नहीं। और ये टेस्टी बनती है कि कोई बता नहीं पाएगा कि अपने बिना प्याज-लहसुन के इसे बनाया है। तो चलिए कन्या पूजन के लिए फटाफट से सात्विक छोले की रेसिपी देख लेते हैं-

Tue, 24 March 2026 08:44 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना प्याज-लहसुन के भी बनेंगे खूब टेस्टी छोले, अष्टमी-नवमी भोग के लिए सीख लें रेसिपी!

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसमें छोटी-छोटी कंजकों को हलवा, पूड़ी और काले चने का प्रसाद खिलाया जाता है। साथ में एक सात्विक सब्जी भी होती है, जिसमें लहसुन-प्याज नहीं डाले जाते हैं। आमतौर पर ज्यादातर घरों में छोले की सब्जी बनती है, हालांकि बिना लहसुन-प्याज के इसकी ग्रेवी कैसे बनाएं ये समझ ही नहीं आता। क्योंकि यही दो चीजें मेन हैं, जिनसे सब्जी में स्वाद और खुशबू दोनों आते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि शेफ अमन बिसारिया ने जो छोले की रेसिपी शेयर की है, उसमें प्याज-लहसुन की बिल्कुल भी जरूरत नहीं। और ये टेस्टी बनती है कि कोई बता नहीं पाएगा कि अपने बिना प्याज-लहसुन के इसे बनाया है। तो चलिए कन्या पूजन के लिए फटाफट से सात्विक छोले की रेसिपी देख लेते हैं।

बिना प्याज-लहसुन के छोले बनाने के लिए सामग्री

कन्या पूजन के लिए सात्विक छोले की सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- छोले (200 ग्राम), बड़ी इलायची (2), हरी इलायची (4), काली मिर्च (आधा चम्मच), लौंग, दालचीनी का टुकड़ा, तेजपत्ता, नमक, हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या पूजन में कंजकों को भूलकर भी ना दें ये 5 चीजें, जानें क्या उपहार शुभ रहेगा!

बिना लहसुन-प्याज वाली ग्रेवी बनाने के लिए लिए - सरसों का तेल (1/3 कप), जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च (4), अदरक का पेस्ट (2 चम्मच), टमाटर की प्यूरी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर (1 चम्मच), हल्दी पाउडर, नमक, जीरा पाउडर (आधा चम्मच), अमचूर पाउडर (आधा चम्मच), छोले मसाला (आधा चम्मच), शाही गरम मसाला (आधा चम्मच), हरी मिर्च (4), धनिया पत्ता।

फाइनल तड़के लिए सामग्री- देसी घी (1/4 कप), जीरा (आधा चम्मच), हींग (1/4 चम्मच), धनिया पत्ता और कसूरी मेथी।

बिना प्याज-लहसुन के छोले बनाने की रेसिपी

रात भर भिगोकर रखे हुए छोलों को एक प्रेशर कुकर में डालें। साथ में कुछ खड़े मसाले जैसे बड़ी इलायची, हरी इलायची, साबुत काली मिर्च, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग, तेजपत्ता, स्वादानुसार नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। तेज आंच पर एक सीटी लगा लें, फिर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। अब कुकर को ठंडा होने दें, तब तक ग्रेवी तैयार कर लें।

एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। फिर जीरा, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर चटका लें। इसके बाद अदरक का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी एड करें। मसाले को अच्छी तरह भूनना है, जब तक ये तेल ना छोड़ने लगे। इसमें बेसिक मसाले भी एड करें, जैसे- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक। थोड़ा सा पानी भी मिलाएं और ग्रेवी को अच्छे से पकने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 4 आलू से बनाएं व्रत की क्रिस्पी और चटपटी फ्रेंच फ्राइज, सिंपल है रेसिपी

उबले हुए छोले में से साबुत मसाले निकाल दें और इन्हें ग्रेवी में एड करें। साथ में भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, छोले मसाला और शाही गरम मसाला डालकर मिक्स करें और 10-15 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकने दें। ऊपर से चीरा लगी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ता भी एड करें।

आखिर में लगाएं स्पेशल तड़का- छोलों को और टेस्टी बनाने के लिए लास्ट में आप एक तड़का एड कर सकती हैं। इसके लिए एक तड़का पैन में देसी घी गर्म करें। उसमें जीरा, हींग, हरा धनिया और कसूरी मेथी डालकर तड़का तैयार करें। इसे छोलों में डालें और अच्छे से मिक्स कर के गैस बंद कर दें। छोलों को ढककर लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, इससे ग्रेवी अच्छे से सेट हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत वाली आलू की टिक्की कुरकुरी नहीं बनती? 2 चम्मच मिलाएं ये चीज, बढ़ेगा स्वाद!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।