No Malai Needed Make Pure Desi Ghee from Packet Unsalted Butter in Minutes at home मलाई का झंझट छोड़िए! 50 रुपए वाले मक्खन से बन जाएगा घर का शुद्ध दानेदार देसी घी, देखें ट्रिक
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमलाई का झंझट छोड़िए! 50 रुपए वाले मक्खन से बन जाएगा घर का शुद्ध दानेदार देसी घी, देखें ट्रिक

मलाई का झंझट छोड़िए! 50 रुपए वाले मक्खन से बन जाएगा घर का शुद्ध दानेदार देसी घी, देखें ट्रिक

Desi Ghee From Butter: अगर आप मलाई का झंझट पालने की बजाए मार्केट में मिलने वाले बटर यानी मक्खन से ही घी निकाल लें, तो काम काफी आसान हो जाएगा। तरीका भी बेहद आसान है तो चलिए जानते हैं बटर से शुद्ध देसी घी कैसे बनाएं।

Anmol ChauhanTue, 17 March 2026 03:27 PM
1/7

मार्केट वाले बटर से बनाएं देसी घी

देसी घी हमारे घरों में खूब इस्तेमाल होता है। रोटियों और पराठों पर लगाने से ले कर सब्जी या दाल में डालकर खाने तक, देसी घी कंज्यूम करने के कई तरीके हैं। खैर, मार्केट वाले घी में तो इतनी मिलावट होती है कि घर पर बना घी ही ठीक लगता है। इसलिए कई गृहणियां घर में ही दूध की मलाई इकठ्ठा करती रहती हैं और फिर घी बनाकर तैयार लेती हैं। (Credit- @khana_hi_khana777, Instagram)

2/7

मलाई इक्कठा करने की जरूरत नहीं

हालांकि घी बनाने के लिए दूध की मलाई इकठ्ठा करनी पड़ती है, फिर स्टोर करने के लिए भी फ्रिज चाहिए। इसमें बहुत झंझट होता है। लेकिन इसका एक शॉर्टकट तरीका भी है। जी हां, अगर आप मलाई का झंझट पालने की बजाए मार्केट में मिलने वाले बटर यानी मक्खन से ही घी निकाल लें, तो काम काफी आसान हो जाएगा। तरीका भी बेहद आसान है तो चलिए जानते हैं बटर से शुद्ध देसी घी कैसे बनाएं।

3/7

हमेशा अनसाल्टेड बटर का इस्तेमाल करें

मार्केट में दो तरह के बटर मिलते हैं। एक साल्टेड बटर जो खाने में नमकीन लगता है और पीले रंग का होता है। दूसरा होता है अनसाल्टेड बटर जो सफेद मक्खन होता है और इसमें नमक नहीं डाला जाता है। देसी घी बना रही हैं तो हमेशा इस सफेद वाले मक्खन का ही इस्तेमाल करें। इससे एकदम परफेक्ट देसी घी बनता है।

4/7

तेज आंच पर बटर को मेल्ट करें

सबसे पहले बटर को छोटे छोटे क्यूब्स में काट लें। फिर इसे एक मोटे तले की कढ़ाही या किसी बर्तन में डालें। शुरुआत के दो-तीन मिनट आपको गैस की फ्लेम तेज ही रखनी है, जबतक बटर अच्छी तरह मेल्ट ना हो जाए।

5/7

लो फ्लेम पर पकाना है बटर

अब जैसे ही बटर पिघल जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दें। अब इसे आपको धीमी आंच पर पकाना है। बीच-बीच में इसे चलाती भी रहें। लगभग 20-25 मिनट बाद आप देखेंगी कि घी की खुरचन ऊपर तैरने लगी है और इसका रंग हल्का सा सुनहरा हो गया है। आपको इसी स्टेज तक घी को पकाना है।

6/7

कुछ लोग हल्दी भी मिलाते हैं

कुछ लोग मलाई या बटर से घी निकालते हुए चुटकी भर हल्दी भी मिलाते हैं। इससे घी का रंग काफी अच्छा आता है। ध्यान रहे आपको बहुत ज्यादा हल्दी नहीं एड करनी है। जैसे ही बटर शुरुआत में पिघल जाए तो थोड़ी सी हल्दी एड कर दें। ये पकती रहेगी तो घी में इसकी खुशबू भी नहीं आएगी।

7/7

ठंडा होने के बाद छान लें घी

बनने के बाद घी को बर्तन में ठंडा होने दें। फिर किसी छलनी की मदद से इसे एक कांच के जार में छान लें। घी को स्टोर करने के लिए ये सबसे बढ़िया रहता है। छानने पर थोड़ा सा घी का मावा या खुरचन भी बचेगी, जिसमें आप चीनी डालकर खा सकते हैं।