नहीं फटेगा दूध, जमेगी मोटी मलाई! बस उबालने से पहले मिलाएं 1 चुटकी ये सफेद चीज Add This 1 secret ingredient While Boiling Milk in Summers to Keep It Fresh Longer and Get Thicker malai, खाना - Hindustan
More

नहीं फटेगा दूध, जमेगी मोटी मलाई! बस उबालने से पहले मिलाएं 1 चुटकी ये सफेद चीज

Kitchen Hacks: गर्मियों में दूध उबालने के बाद भी जल्दी खराब हो जाता है या उसमें से खट्टी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप एक सिंपल सी ट्रिक फॉलो कर सकती हैं, जो दूध वाले भी करते हैं। इससे मलाई भी काफी अच्छी जमती है।

Tue, 24 March 2026 05:23 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नहीं फटेगा दूध, जमेगी मोटी मलाई! बस उबालने से पहले मिलाएं 1 चुटकी ये सफेद चीज

गर्मियों का मौसम आते ही रसोई से जुड़ी एक कॉमन समस्या सभी गृहणियों को परेशान करती है, वो हैं दूध का जल्दी खराब होना। खासकर जब गर्मी ज्यादा हो तो सुबह लाया दूध कुछ ही घंटों में खराब होने लगता है। कई बार तो फ्रिज में रखे-रखे भी उसमें खट्टी सी स्मेल आने लगती है और उबालने पर ये तुरंत फट जाता है। इससे बचने के लिए गृहणियां दिन में कई-कई बार दूध उबालना शुरू कर देती हैं, जो झंझट भरा तो है ही, साथ ही इससे दूध के पोषक तत्व भी कम होते हैं। ऐसे में दूध को खराब होने से बचाने का क्या कोई दूसरा नुस्खा है? जी हां, बिल्कुल है और बहुत ही आसान भी है। दूधवाले भी ढेर सारा दूध खराब होने से बचाने के लिए अक्सर इस नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं, वो क्या है।

दूध उबालने से पहले चुटकी भर मिलाएं ये सफेद चीज

गर्मियों में दूध उबालने के बाद भी जल्दी खराब हो जाता है या उसमें से खट्टी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप एक सिंपल सी ट्रिक फॉलो कर सकती हैं, जो दूध वाले भी करते हैं। इसके लिए आपको बस दूध उबालते हुए चुटकी भर बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) मिलाना है और उबाल आने देना है। इस सिंपल सी ट्रिक से आपको दूध बार-बार उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत वाली आलू की टिक्की कुरकुरी नहीं बनती? 2 चम्मच मिलाएं ये चीज, बढ़ेगा स्वाद!

बेकिंग सोडा मिलाने से क्यों खराब नहीं होता दूध?

इसके पीछे का कारण बड़ा ही सिंपल है। दरअसल दूध प्राकृतिक रूप से थोड़ा सा एसिडिक होता है। गर्मियों में जब ये बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं तो ये लैक्टिक एसिड बनाते हैं, जिससे दूध ज्यादा खट्टा हो कर फटने लगता है। वहीं बेकिंग सोडा अल्कलाइन (क्षारीय) होता है, जो दूध में बनने वाले एसिड को न्यूट्रल कर देता है। इससे दूध जल्दी खराब नहीं होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 मिनट में बनेगी थाली! कुकर में एक साथ दाल-चावल, सब्जी बनाने की ट्रिक सीख लें

क्या इससे सेहत और स्वाद पर कोई असर पड़ता है?

जी नहीं, दूध में अगर आप चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला रही हैं तो इसका सेहत और स्वाद दोनों पर ही कोई भी नेगेटिव असर नहीं पड़ता है। बस मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, अगर बहुत ज्यादा सोडा मिला देंगी तो स्वाद अजीब हो सकता है। इसलिए अगर एक लीटर दूध उबाल रही हैं, तो चुटकी भर से ज्यादा बेकिंग सोडा इस्तेमाल ना करें।

बेकिंग सोडा मिलाने से मलाई भी अच्छी जमती है

दूध में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाने से मलाई भी काफी अच्छी जमती है। दूध पतला होने की वजह से अगर मलाई नहीं जमती है तो ये हैक ट्राई कर के देखें। इससे दूध का टेस्ट भी बेहतर होता है और कंसिस्टेंसी भी इंप्रूव होती है। यानी दूध ज्यादा गाढ़ा और स्वादिष्ट लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाई का झंझट छोड़िए! 50 रुपए वाले मक्खन से बन जाएगा घर का शुद्ध दानेदार देसी घी,

(Images Credit- @nidhicooksofficial_Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।