मिनटों में साफ हो जाएगी किचन की चिकनाई वाली गंदगी, 2 रुपये किलो बिकने वाले रद्दी कपड़े से बना लें वाइप्स simple hack to clean greasy kitchen make diy reusable wipes with old clothes, खाना - Hindustan
More

मिनटों में साफ हो जाएगी किचन की चिकनाई वाली गंदगी, 2 रुपये किलो बिकने वाले रद्दी कपड़े से बना लें वाइप्स

DIY Hack to clean Greasy Kitchen: किचन के तेल-मसालों के चिपचिपे दागों को साफ करने में मेहनत और टाइम दोनों ज्यादा लगता है। लेकिन अगर आप ये DIY रियूजेबल वाइप्स बनाकर रख लेंगी तो घंटों का काम मिनटों में खत्म हो जाएगा। सीख लें इसे बनाना…

Wed, 29 April 2026 01:00 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनटों में साफ हो जाएगी किचन की चिकनाई वाली गंदगी, 2 रुपये किलो बिकने वाले रद्दी कपड़े से बना लें वाइप्स

किचन के तेल-मसालों की चिपचिपी गंदगी को साफ करना मुश्किल लगता है। इसके लिए काफी सारा समय चाहिए, पहले किचन को खाली करें और फिर रगड़-रगड़कर सफाई। गर्मी के दिनों में तो ये साफ-सफाई बहुत मुश्किल लगने लगती है। ऐसे में रद्दी कपड़ों वाला हैक आपके काम को आसान बना सकता है। बस ये इंस्टेंट DIY वाइप्स बनाकर रख लें और खाना बनाने के बाद इसी से पूरे किचन और डिब्बों की सफाई करें। जिससे तेल-मसाले का चिपचिपापन और दाग जमेंगे नहीं और रसोई साफ-सुथरी चमकेगी। यहीं नहीं इन वाइप्स से आप मिक्सर, चिमनी जैसे किचन अप्लाएंसेज भी साफ कर सकती हैं। ये कमाल का हैक इंस्टाग्राम पेज नर्चरिंग होम्स पर शेयर किया है। जिसे आप भी जरूर ट्राई करें।

चुटकियों में किचन की सफाई के लिए बना लें ये इंस्टेंट DIY वाइप्स

आजकल की कामकाजी महिलाओं के लिए ये हैक बड़े काम का है। जिनके पास समय कम है और वो किचन को साफ-सुथरा रखना चाहती हैं। तो बस इस तरह से इंस्टेंट वाइप्स बनाकर रख लें।

  • सबसे पहले पुराने और रद्दी कॉटन का होजरी के कपड़े को लें। जैसे टीशर्ट, लोअर या फिर कोई कॉटन का कपड़ा। जिसे आप बेकार समझकर फेंकने वाले हैं। उसे धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • इस कपड़े के छोटे हैंडकरचीफ मतलब रुमाल जितने छोटे चौकोर टुकड़े काट लें।
  • अब कोई कांच, प्लास्टिक का डिब्बा या जार लें। इसमे क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाकर रख लें।
  • क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाने के लिए डेढ़ कप पानी लें।
  • उसमे आधा कप विनेगर डालें। साथ में तीन से चार बूंद ग्लिसरीन ऐड करें।
  • एक चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालें।
  • साथ में एक नींबू के रस को पूरा निचोड़ दें। बस ये क्लीनिंग सॉल्यूशन रेडी है।
  • इसमे आप जितने छोटे टुकड़ों में कपड़े काटकर रेडी की हैं उन्हें डाल दें। सॉल्यूशन में इतने कपड़े डालें कि सारा लिक्विड कपड़ा सोख ले और कपड़ों को हाथ में लेने पर वो गीले रहें। लेकिन जार में से सॉल्यूशन टपके नहीं।
  • बस रेडी है ये DIY क्लीनिंग वाइप्स, इससे आपके किचन और घर की साफ-सफाई आसान हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छिपकलियों से परेशान हैं तो भगाने के लिए ये 3 हैक आजमाकर देखें
ये भी पढ़ें:कभी पी है ठंडी-ठंडी टी फ्लेवर ड्रिंक? गर्मियों में उतार देगी चाय का नशा

जब भी किचन को साफ करना हो तो एक टुकड़ा लें और इससे किचन के स्लैब, दीवारें, मिक्सर, चिमनी, मसालों के डिब्बे सबकुछ रगड़ कर साफ कर सकती हैं। कम समय में सफाई करना बिल्कुल आसान हो जाएगा। इस वाइप्स को किचन के एक कोने में रखें और हर दूसरे-चौथे दिन सफाई कर दें। आपको किचन में अलग से सफाई का समय नहीं देना पड़ेगा। सबसे खास बात अगर आपके समय कम है तो इन गंदे वाइप्स को फेंक दें। या फिर गर्म पानी में भिगोकर धो लें और दोबारा से DIY वाइप्स तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ से छूने की जरूरत नहीं! काले-जले तवे को मिनटों में चमचमा देगा ये नुस्खा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।