हाथ से छूने की जरूरत नहीं! काले-जले लोहे के तवे को मिनटों में चमका देगा ये नुस्खा easy hack to clean burnt black iron tawa without getting hands dirty, खाना - Hindustan
More

हाथ से छूने की जरूरत नहीं! काले-जले लोहे के तवे को मिनटों में चमका देगा ये नुस्खा

Jala hua lohe ka tawa saaf karne ki trick: लोहे के तवे पर पराठा या फ्राईड वेजिटेबल बना दी है और वो बहुत ही ज्यादा गंदा-काला हो चुका है। तो अपने हाथों और नाखूनों को बगैर काला किए साफ करने का ये नुस्खा जरूर जान लें।

Sat, 25 April 2026 07:30 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
हाथ से छूने की जरूरत नहीं! काले-जले लोहे के तवे को मिनटों में चमका देगा ये नुस्खा

लोहे के तवे पर रोटी-पराठा बनाने पर वो काला हो जाता है। और अगर कभी तवा फ्राई या तवा वेजिटेबल जैसी चीजें बना दिया तब तो इतना ज्यादा जल जाता है कि इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। तवे को रगड़ने पर हाथ दुखने लगते हैं और हाथों और नाखूनों के आसपास कालिख जम जाती है। जिसकी वजह से आपका महंगा मैनीक्योर खराब हो जाता है। अब अगर अपने हाथ और नाखूनों को खराब नहीं करना चाहती हैं तो इस आसान से नुस्खे को जरूर नोट कर लें। बगैर हाथों को गंदा और काला किए पूरा तवा चमचमाने लगेगा।

लोहे के काले-जले तवे को साफ करने का आसान सा नुस्खा

  • लोहे का तवा जलकर काला हो चुका है तो बस कुछ नहीं करना है। रसोई में रखें इन सामान की मदद से इसे चमका लें। सबसे पहले तवे को गर्म कर लें। जब तवा बिल्कुल गर्म हो जाए तो इस पर थोड़ी मात्रा में विनेगर और साथ में एक चम्मच नमक डाल दें। नमक के साथ एक पाउच ईनो का भी डाल दें। गैस की फ्लेम को बंद कर दें। अब एक नीबू को लेकर आधा कर लें। आधे नींबू के पिछले हिस्से को कांटे में फंसाकर पकड़ दें। अब आपका तवा साफ करने का काम आसान हो जाएगा। हाथों और नाखूनों पर कालिख नहीं जमा होगी और तवा भी बिल्कुल चमकने लगेगा।
  • बस तवे के हैंडल को पकड़ें और कांटे में फंसे नींबू की मदद से रगड़ें। रगड़ने पर आप देखेंगे कि गर्माहट पर नींबू और हल्का विनेगर डालने से सारा जलापन बाहर निकल रहा है। बस इसे धीरे-धीरे रगड़ेंगे। मात्र एक मिनट में ही पूरा तवा साफ होने लगेगा।
  • जब ये अच्छी तरह से रगड़ लें तो पानी और जो खुरचन निकली है उसे गिरा दें।
  • अब किसी डिशवॉश जेल को डालें और फिर उसी नींबू की मदद से रगड़ें।
  • बस अब पानी चलाकर तवे को धो लें। बर्तन धोने वाला जूना लें और फिर हल्के हाथ से रगड़ दें।
  • ऐसा करने से सारा तवा साफ हो कर चमकने लगेगा और आपके हाथ भी गंदे नहीं होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटहल छीलना-काटना और पकाना हो गया आसान! ये ट्रिक नहीं पता तो अभी जान

तवा साफ करने के बाद जरूरी टिप्स

जब तवे को अच्छी तरह से साफ कर लें तो ये जरूरी स्टेप जरूर फॉलो करें। किसी भी साफ कपड़े से पूरे तवे को पोंछ लें। ऐसा करने से लोहे का तवा जंग नहीं खाता और आप इसे सीजन करके डोसा या उत्तपम जैसी चीजों को बनाने के लिए भी रेडी कर सकेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।