ठंडी-ठंडी दूध वाली चाय! एक बार बनाकर पिएं, गर्मियों में उतार देगी चाय का नशा
Cold Milk Tea Drink Recipe: गर्मियों में ठंडी चाय का मजा लेना है वो भी दूध वाली तो ये रेसिपी नोट कर लें। वायरल हो चुकी इस ड्रिंक का मजा गर्मियों में चाय के शौकीन जरूर लें। नोट कर लें बिल्कुल आसानी से बन जाने वाली कोल्ड मिल्क टी।

चाय के शौकीन भयंकर गर्मी में भी इसे पीना चाहते हैं। लेकिन अगर आप उनमे से हैं जिन्हें चाय की महक और स्वाद पसंद है लेकिन भीषण गर्मी में गर्मागर्म पीने से बचते हैं तो ये ठंडी-ठंडी चाय पीकर देखें। जिसका स्वाद टी लवर्स को जरूर पसंद आएगा। ये स्पेशल कोल्ड टी रेसिपी को नोट कर लें। एक बार बनाएंगी तो हर दिन पीने का दिल करेगा। तो चलिए फटाफट से नोट कर लें टी लवर्स के लिए ठंडी चाय की रेसिपी। ठंडी चाय की ये रेसिपी हाउसवाइफ एंड किचन इंस्टाग्राम पेज पर शेयर है, जिसे एक बार जरूर ट्राई करें।
ठंडी चाय बनाने की सामग्री
दो कप ताजा उबला ठंडा किया दूध
एक चम्मच चायपत्ती
दो इलायची कुटी हुई
दो फूल लौंग
एक इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
2-4 केसर के रेशे
एक चौथाई चम्मच छोटी सौंफ
आठ से दस काली मिर्च
एक चम्मच धागे वाली मिश्री
इच्छानुसार चाय मसाला पाउडर
ठंडी चाय बनाने का तरीका
चाय पीने वाले तो बस गरमागर्म चाय का इंतजार करते हैं। लेकिन इस तपती गर्मी में इस ठंडी चाय की रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें। महक और स्वाद के मामले में एक नंबर लगेगी। नोट कर लें बनाने का तरीका। सबसे पहले किसी कांच के जार या जग को लें। उसमे जितने कप चाय बनानी हो उसके मुताबिक एक या दो कप चायपत्ती डाल दें।
- दो कप चाय बनाने के लिए एक चम्मच चायपत्ती काफी होगी। बस साथ में कुटी हुई इलायची, लौंग और साबुत काली मिर्च डाल दें। साथ में दालचीनी और एक चौथाई चम्मच छोटी सौंफ डाल दें।
- मिठास के लिए मिश्री डालें, गर्मी में ये शरीर को ठंडक देती है।
- साथ में केसर के रेशें डाल दें, जिससे चाय का कलर खिल उठे और महक भी लाजवाब आए।
- बस अब इसमे ताजा उबालकर ठंडा किया हुआ दूध डालें। चम्मच से मिक्स कर दें। अब जार को एयरटाइट ढक्कन से बंद कर दें।
- फ्रिज में करीब 7-8 घंटे के लिए रखें। सुबह पीनी है तो रात में ही तैयार कर ओवरनाइट फ्रिज में स्टोर कर दें।
- बस अगले दिन इसे खोलें और दूध को मिक्स करें।
- इसे गिलास में पलटें और अच्छी तरह से फेंटे। जैसे पुराने टाइम में लस्सी या दूध को एक गिलास से दूसरे गिलास में पलटते हुए फेंटते हैं। ध्यान रहे कि मिक्सी या ब्लेंडर से इसे नहीं फेंटना है। केवल गिलास में फेंटें, इससे चाय का टेस्ट धीरे-धीरे और भी अच्छे से डेवलप हो जाता है।
बस अब चाय को छान लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। चाय के शौकीन लोगों के लिए गर्मी में ये बेस्ट ड्रिंक होगी। एक बार जरूर ट्राई करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन