छिपकलियों से परेशान हैं तो भगाने के लिए ये 3 हैक आजमाकर देखें lizard season is back 3 simple hack to get rid of chhipkali out from home, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

छिपकलियों से परेशान हैं तो भगाने के लिए ये 3 हैक आजमाकर देखें

How to get rid of lizards without killing them: गर्मियों का सीजन आते ही घर के हर कोने में छिपकलियां नजर आने लगती हैं। इन्हें भगाने का कोई नुस्खा काम नहीं आ रहा तो एक बार इन 3 हैक्स में से ट्राई करें। घर से बाहर ही रहेंगी छिपकलियां।

Mon, 27 April 2026 12:19 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
छिपकलियों से परेशान हैं तो भगाने के लिए ये 3 हैक आजमाकर देखें

छिपकलियों का सीजन आ चुका है। घर के हर कोने, हर पर्दे और हर दराज के किनारों पर ये नजर आ रहीं। छोटे से लेकर बड़े साइज की छिपकलियां दीवार के साथ जमीन पर भागना शुरू कर दी हैं। तो इन्हें भगाने का असरदार तरीका जरूर आजमाएं। नहीं तो इन छिपकलियों की वजह से खतरा भी हो सकता है। कई बार छिपकलियां खाने में गिर जाती हैं। ऐसे खाने को अगर अनजाने में खा लिया जाए तो मौत होना तय है। इन छिपकलियों में जहर होता है जो गर्म दूध या सब्जी में गिरकर उसे दूषित कर देता है। इसलिए केवल खाना ढंककर रखना काफी नहीं जरूरी है कि घर से छिपकलियों को दूर रखा जाए। ऐसे में ये कॉटन वाला नुस्खा आपकी हेल्प कर सकता है।

रूई वाला नुस्खा आजमाएं

छिपकलियों को भगाने के लिये ये नुस्खा कई बार काम करता है। इसके लिए केवल दो से तीन चीजों की जरूरत होती है।

रूई

सेफ्टीपिन

डिटॉल लिक्विड

कपूर

बस किसी प्लेट में डिटॉल का रेड लिक्विड निकाल लें। ध्यान रहे कि ग्रीन वाला डिटॉल नहीं लेना है। बस अब इसमे कपूर को टुकड़ा करके मिलाएं। अब कॉटन के छोटे बॉल्स लेकर उसमे अच्छी तरह से डुबो लें। फिर सेफ्टीपिन में रूई बॉल्स को फंसाएं और दीवारों पर, परदों के किनारों पर टांग दें। जिस कोने पर छिपकली ज्यादा आती हैं। वहां पर कीली गाड़कर इन सेफ्टीपिन को टांग दें। ऐसा करने से छिपकलियों का आना जाना कम हो जाएगा।

प्याज टांग दें

एक छोटा प्याज लें। उसे छील लें। फिर उस छोटे प्याज में सूई धंसाकर धागा आरपार कर लें और टांगने के लिए बना लें। फिर इसे दीवार पर उन जगहों पर टांगे जहां पर सबसे ज्यादा छिपकलियां आती हैं। या फिर प्याज के छिलका उतारने के बाद पतली परत को एक-एक कर धागों में पिरोएं और फिर इसे टांग दें। छिपकलियां आसानी से भाग जाएंगी।

बना लें लिक्विड

छिपकली भगाने के लिए आप एक स्प्रे भी तैयार कर सकती हैं। जिसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक प्याज, 4 कली लहसुन डालकर पीसना है। अब इस पेस्ट को छानकर रस निकाल लें और इसमे डिटॉल लिक्विड दो ढक्कन डाल दें। साथ में दो से चार लौंग और काली मिर्च को कूटकर मिला लें। इस सॉल्यूशन को छान लें और स्प्रे बोतल में भर लें। बस तैयार है स्ट्रांग स्मेल वाला सॉल्यूशन, इसे छिपकलियों वाले कोनों पर स्प्रे करें। तो गर्मीभर छिपकलियां आराम से भाग जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।