रुमाल जैसी सॉफ्ट बनेगी रोटी! सूखे आटे की जगह ये 1 चीज लगाकर बेलें, रूखी खा जाएंगे घरवाले
Soft Roti Hacks: आपने नोटिस किया होगा कि किसी-किसी के हाथों की रोटी में अलग ही स्वाद होता है। वो बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं और फूलती भी परफेक्ट हैं। इसी से जुड़ी कुछ सीक्रेट टिप्स आज हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

रोटी भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है। लंच हो या डिनर, घर में एक ना एक बार तो रोटियां जरूर बनती हैं। खैर, अच्छी रोटी बनाना भी अपने आप में एक आर्ट है। आपने खुद भी नोटिस किया होगा कि किसी-किसी के हाथों की रोटी में अलग ही स्वाद होता है। वो बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं और फूलती भी परफेक्ट हैं। वहीं रेसिपी और तरीका लगभग सेम होने के बाद भी किसी-किसी की रोटी एकदम कड़क बनती है और सही से फूलती भी नहीं। दरअसल दोनों तरीकों में ज्यादा फर्क नहीं है, बस छोटी-छोटी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर एकदम परफेक्ट रोटी बनाई जा सकती हैं। आटा गूंथने से ले कर बेलते हुए बस कुछ टिप्स ध्यान में रखनी हैं और बहुत ही टेस्टी और सॉफ्ट रोटियां बनकर तैयार होती हैं। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं।
आटे में क्या-क्या मिलाएं?
ये सबसे कॉमन सवाल है कि अच्छी रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते समय क्या मिलाना है। चीजों को बहुत मुश्किल बनाने की जरूरत नहीं है, बस आटे में थोड़ा सा नमक जरूर मिला लें। इससे रोटी का स्वाद बढ़ जाता है। फिर नॉर्मल पानी लें और सॉफ्ट सा आटा गूंथ लें। बस ध्यान रखें आपको ना ज्यादा टाइट आटा लगाना है और ना है बहुत ज्यादा सॉफ्ट।
आटे को कुछ देर रेस्ट देना जरूरी है
आटा गूंथने के तुरंत बाद आपको कभी भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। कम से कम 20-25 का रेस्ट जरूर दें, फिर रोटियां बनाना शुरू करें। इस एक स्टेप से रोटी बेलने में भी आसानी होती है और वो जायद सॉफ्ट भी बनती हैं। इसके पीछे की साइंस सिंपल है, जब आप आटे को कुछ रेस्ट करने रख देती हैं तो इससे ग्लूटेन अच्छे से सेट हो कर रिलैक्स हो जाता है।
सीक्रेट टिप: सूखे आटे की जगह ये चीज इस्तेमाल करें
रोटी बेलने में आसानी हो और वो चकला-बेलन पर चिपके ना, इसके लिए आमतौर पर थोड़ा सा सूखा आटा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी रोटी एकदम सॉफ्ट और फूली-फूली बनें, तो इसके लिए सूखा आटा इस्तेमाल करना बंद करें। इसकी जगह एक बूंद घी चकले पर लगाएं और रोटी बेलें। इस सीक्रेट टिप से आपकी रोटी हर बार नरम और अच्छी बनेगी।
डायरेक्ट फ्लेम पर रोटी ना सेंके
आमतौर पर तवे के बाद रोटी को सीधा आंच पर सेंका जाता है। इससे रोटी कड़क होती है और कई बार ज्यादा पक भी जाती है। इसलिए कोशिश करें कि रोटी को सिर्फ तवे पर ही सेंके। पहले रोटी को दोनों तरफ से सेंक लें, फिर किसी साफ कपड़े की मदद से हल्का-हल्का प्रेस करते हुए रोटी पका लें। बहुत ही फूली-फूली और सॉफ्ट रोटियां बनती हैं। आप इनपर घी भी लगा सकती हैं। दो-तीन दिन तक भी ये इसी तरह सॉफ्ट रहती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन