कितना भी पतला दूध आता हो! बस ये 2 चीजें मिला दें, हलवाई जैसी गाढ़ी दही जमेगी
Kitchen Tips: अगर आपके घर पतला दूध आता है, तब तो दही भी एकदम पानी सी ही जमती है जो खाने में बिल्कुल टेस्टी नहीं लगती। आज हम आपको बिल्कुल पतले दूध में भी गाढ़ी मलाईदार दही जमाने का सीक्रेट तरीका बता रहे हैं, फटाफट नोट कर लें।

गर्मियों में दही काफी ज्यादा कंज्यूम की जाती है। सब्जी कोई भी बनी हो, साथ में दही हो तो खाने का मजा बढ़ जाता है। इसके अलावा सेहत के लिए भी इसके फायदे कम नहीं हैं। खैर, अगर आपके यहां रोज दही खाई जाती है, तो इसे घर पर ही जमाना सही रहता है। घर की जमी दही प्योर भी होती है और ज्यादा स्वादिष्ट भी। हालांकि घर की दही के साथ एक समस्या रहती है कि वो ज्यादा गाढ़ी नहीं जमती। खासतौर से अगर आपके घर पतला दूध आता है, तब तो दही भी एकदम पानी सी ही जमती है जो खाने में बिल्कुल टेस्टी नहीं लगती। अगर आप भी यही प्रॉब्लम फेस कर रही हैं, तो आज की टिप्स आपके काफी काम आने वाली हैं। आज हम आपको बिल्कुल पतले दूध में भी गाढ़ी मलाईदार दही जमाने का सीक्रेट तरीका बता रहे हैं, फटाफट नोट कर लें।
पतले दूध में भी गाढ़ी दही कैसे जमाएं? स्टेप बाय स्टेप सीखें
स्टेप 1: सबसे पहले दूध को उबाल लें
आमतौर पर देखा जाए तो अगर दूध गाढ़ा होगा तभी दही भी गाढ़ी जमती है। लेकिन अगर आपके घर पतला दूध आता है, तो ये तरीका फॉलो कर के गाढ़ी क्रीमी दही जमा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को उबलने के लिए गैस कर रख दें। इसे कम से कम एक उबाल आने तक पका लें।
स्टेप 2: गाढ़ा करने के लिए मिलाएं ये 2 चीजें
दूध पतला है लेकिन दही गाढ़ी जमे, इसके लिए आपको बस 2 सीक्रेट इंग्रीडिएंट इसमें एड करने हैं, वो हैं- मिल्क पाउडर (दूध का पाउडर) और कॉर्न फ्लोर। ये दोनों ही चीजें दूध में थिकनेस एड करेंगी, जिससे दही ज्यादा गाढ़ी और क्रीमी जमेगी। आपको बस दोनों को एक-एक चम्मच लेना है और कटोरी में पानी के साथ मिलाकर एक घोल बना लेना है। इस घोल को उबले हुए दूध में डालें और अच्छे से मिक्स कर दें।
स्टेप 3: जामन लगाने का सही तरीका जानें
तीसरा स्टेप सबसे जरूरी है क्योंकि जामन सही तरीके से लगाएंगी तो ही दही अच्छी जमती है। इसके लिए एक मिट्टी की हांडी में थोड़ी सी दही डालकर फैला लें। अब इसमें दूध जमने के लिए डालें। ध्यान रहे दही जमाने के लिए दूध हमेशा हल्का गुनगुना होना चाहिए। इसके बाद किसी मथनी या व्हिस्कर की मदद से थोड़ी देर दूध को चलाएं। इस एक स्टेप से दही का टेक्सचर काफी बढ़िया आता है। इसे कम से कम 10 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें, अगले दिन काफी गाढ़ी और मलाईदार सी दही बनकर तैयार हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन