गर्मियों में दही हो जाती है खट्टी? बर्तन में डालें ये 1 चीज, घंटों तक रहेगी ताजी और मीठी!
Curd Hacks: गर्मियों के मौसम में ताजी दही को खट्टा होने में भी समय नहीं लगता। हालांकि गुड न्यूज ये है कि कुछ ट्रेडिशनल हैक और स्टोरेज से जुड़ी टिप्स आपकी दही को जल्दी खट्टा होने से बचा सकते हैं।

दही खाना सभी को पसंद होता है। खासतौर से गर्मियों में तो ठंडी-ठंडी दही खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि गर्मियां में दही के साथ एक प्रॉब्लम बड़ी आम है और वो है इसका जरूरत से ज्यादा खट्टा होना। रातभर दही जमने के लिए छोड़ो तो सुबह तक वो इतनी खट्टी हो जाती है कि खाना मुश्किल होता है। दरअसल गर्मियों के मौसम में दही के अंदर मौजूद बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो जाते हैं, जिससे फर्मेंटेशन प्रॉसेस तेज हो जाता है। यही वजह है कि ताजी दही को खट्टा होने में भी समय नहीं लगता। हालांकि गुड न्यूज ये है कि कुछ ट्रेडिशनल हैक और स्टोरेज से जुड़ी टिप्स आपकी दही को जल्दी खट्टा होने से बचा सकते हैं। तो चलिए फटाफट से जानते हैं।
दही में डालें सूखा नारियल का टुकड़ा
दादी-नानी का ये हैक गर्मियों में दही को फ्रेश रखने के लिए काफी पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपको सिर्फ एक सूखा हुआ नारियल का टुकड़ा लेना है और उसे दही के बर्तन में डाल देना है। ये छोटा सा काम करने से आपकी दही जल्दी खट्टी नहीं होगी और उसका ताजा स्वाद भी देर तक बरकरार रहेगा।
दही जमाते हुए इन बातों का ध्यान रखें
दही जमाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखें वरना दही हमेशा खट्टी जमेगी। सबसे पहले तो दूध को अच्छी तरह उबाल लें, फिर उसे ठंडा होने दें। जब दूध हल्का गुनगुना रहे तो उसमें 1-2 चम्मच जामन डाल दें। ज्यादा गर्म दूध में जामन लगाने से दही खट्टी और पतली हो जाती है। साथ ही ध्यान रखें कि ज्यादा खट्टी दही का जामन ना लगाएं, वरना नई दही भी खट्टी जमेगी।
इसके अलावा ध्यान रखें कि गर्मियों में दही जल्दी जम जाती है, इसलिए ज्यादा गर्म जगह पर रखने की जरूरत नहीं होती है। ज्यादा देर तक गर्म जगह पर रखने से दही का खट्टापन बढ़ सकता है। इसलिए 5-7 घंटे के लिए ही दही को जमने रखें, फिर तुरंत फ्रिज में डाल दें ताकि दही में गाढ़ापन आ जाए।
दही को स्टोर करते समय ध्यान रखें ये बातें
- दही को बार बार फ्रिज से बाहर ना निकालें। बार बार तापमान बदलने से दही जल्दी खट्टी हो जाती है।
- दही को फ्रिज की मिडिल शेल्फ में स्टोर करें। यहां टेंपरेचर स्टेबल रहता है, जिससे फर्मेंटेशन जल्दी नहीं होता और दही फ्रेश रहती है।
- दही को स्टील या प्लास्टिक के बर्तन में रखेंगी तो दही के स्वाद में फर्क आ सकता है। इनकी जगह ग्लास के कंटेनर इस्तेमाल करें, दही अच्छी जमेगी और स्वाद भी बराकर रहेगा।
- दही को फ्रिज में हमेशा ढककर रखें। खुला होने पर नमी और हवा के कारण दही जल्दी खराब हो जाती है।
दही खट्टी हो जाए तो कैसे ठीक करें?
अब अगर आपकी दही ज्यादा खट्टी हो गई है तो उसे फेंकने की गलती ना करें। आप इसे कढ़ी या दही तड़का बना सकते हैं। इसके अलावा चीनी मिलाकर भी दही खा सकते हैं। एक कमाल का हैक और है जिससे दही दोबारा ठीक हो सकती है। आपको बस 1-2 चम्मच ठंडा दूध दही में मिला देना है, इससे खट्टापन बैलेंस हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन