गर्मियों में फ्रिज से गंदी बदबू आती है? ये 3 हैक नोट कर लें, गंदे पीले दाग भी गायब होंगे! How to Remove bad smell from Fridge and Yellow Stains DIY Summer special hacks, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

गर्मियों में फ्रिज से गंदी बदबू आती है? ये 3 हैक नोट कर लें, गंदे पीले दाग भी गायब होंगे!

गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में फ्रिज से गंदी बदबू आना और पीलापन काफी कॉमन समस्या है। इन दोनों प्रॉब्लम्स की छुट्टी करने में ये 3 कमाल के हैक आपकी मदद करेंगे।

Thu, 2 April 2026 07:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मियों में फ्रिज से गंदी बदबू आती है? ये 3 हैक नोट कर लें, गंदे पीले दाग भी गायब होंगे!

गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। बचा हुआ खाना, दूध, फल-सब्जियां सब कुछ फ्रिज में ही स्टोर होता है, वरना सड़ने में टाइम नहीं लगता। ऐसे में फ्रिज से बदबू आना बड़ी ही कॉमन समस्या बन जाती है। कई बार तो फ्रिज खोलने का भी मन नहीं करता। बदबू आने के साथ ही फ्रिज का पीलापन भी काफी आम है। धीरे-धीरे फ्रिज की सतह पर जमा हुआ ये पीलापन देखने में काफी खराब लगता है और इसे साफ करना भी मुश्किल होता है। अब ये दोनों प्रॉब्लम्स ही काफी कॉमन हैं और गर्मियों में तो खासतौर से इनका समाधान ढूंढने की जरूरत है। यहां हम आपके साथ ऐसी ही कुछ जरूरी टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिससे आपका फ्रिज एकदम चमक उठेगा और हां, आने वाली गंदी सी बदबू भी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

फ्रिज की डीप क्लीनिंग से बनेगी बात

फ्रिज गंदा हो रखा है तो जाहिर है बदबू आएगी ही। ऐसे में एक बार फ्रिज की डीप क्लीनिंग जरूर कर लें। इसके लिए फ्रिज को पूरी तरह खाली करें, साथ ही इसके रिमूवेबल पार्ट्स जैसे शेल्फ और ट्रे को बाहर निकाल लें। इन्हें आप हल्के गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड की मदद से रगड़कर साफ कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटी अलमारी? कोई दिक्कत नहीं! अपनाएं ये 5 टिप्स, कम जगह में सेट रहेंगे कपड़े

बाकी फ्रिज के लिए एक कप विनेगर में एक कप पानी मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इसे पूरे फ्रिज में स्प्रे करें और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक कपड़े की मदद से पोंछ लें। फ्रिज एकदम क्लीन हो जाएगा और आने वाली गंदी बदबू भी दूर हो जाएगी।

फ्रिज में लगे पीला जिद्दी कैसे हटाएं?

फ्रिज में खाने के पीले जिद्दी दाग लग जाते हैं जो देखने में काफी ज्यादा गंदे लगते हैं। इन्हें हटाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलकर पेस्ट बना लें। अब जहां जहां भी दाग हों, वहां इस पेस्ट को अप्लाई कर दें। लगभग 20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें, फिर एक कपड़े की मदद से रगड़ते हुए साफ कर लें। दाग चुटकियों में गायब हो जाएगा और साथ ही फ्रिज में फ्रेश स्मेल आने लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉयलेट के दाग-बदबू नहीं जाते? 2 चीजें डालकर छोड़ दें, ब्रश रगड़े बिना चमक उठेगा!

फ्रिज में आ रही बदबू को कैसे कंट्रोल करें?

फ्रिज साफ करने के बाद दोबारा बदबू ना आए इसके लिए आप कुछ पॉपुलर नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बस एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरें और फ्रिज के किसी कोने में रख दें। ये फ्रिज की सारी गंदी बदबू को एब्जॉर्ब कर लेगा और आपके फ्रिज से फ्रेश स्मेल आने लगेगी। बस ध्यान रहे इस बेकिंग सोडा को आपको 15 दिनों में एक बाद बदल लेना है।

इसके अलावा फ्रिज की बदबू को कंट्रोल करने के लिए आप नींबू वाला हैक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए नींबू का बीच से आधा काट लें, फिर इसमें अच्छी तरह बेकिंग सोडा लगा दें। इस टुकड़े को फ्रिज में ही कहीं रख दें, सारी बदबू गायब हो जाएगी। ध्यान रहे इसे कम से कम हफ्तेभर में बदलना जरूरी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे साड़ी-सूट सिर्फ ₹5 में घर पर ही ड्राई क्लीन करें, हजारों रुपए बचेंगे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।