फ्रिज नहीं है? तो भी जमा सकते हैं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, 5 मिनट वाली ये ट्रिक सीख लें! No Fridge Needed Make Ice Cream at Home in Just 5 Minutes with This Easy Trick, खाना - Hindustan
More

फ्रिज नहीं है? तो भी जमा सकते हैं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, 5 मिनट वाली ये ट्रिक सीख लें!

अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तो भी आप आइसक्रीम जमा सकते हैं। ये वही तरीका है जो पुराने टाइम में बर्फ जमाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसमें टाइम भी ज्यादा नहीं लगता और आपको इधर-उधर से महंगी चीजें लाने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कैसे-

Thu, 7 May 2026 05:28 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्रिज नहीं है? तो भी जमा सकते हैं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, 5 मिनट वाली ये ट्रिक सीख लें!

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा कुछ और ही है। वो भी घर पर जमी आइसक्रीम हो तो क्या कहना। कम बजट में जी भर के आइसक्रीम एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए फ्रिज की सुविधा होना जरूरी है। लेकिन कई घरों में फ्रिज नहीं होता है, खासकर जो बैचलर्स और स्टूडेंट्स हैं, उनके पास फ्रिज की सुविधा नहीं होती। ऐसे में क्या घर की आइसक्रीम का मजा ना लिया जाए? बिल्कुल लिया जाए और इसके लिए भी एक कमाल की ट्रिक हमारे पास है। जी हां, अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तो भी आप आइसक्रीम जमा सकते हैं। ये वही तरीका है जो पुराने टाइम में बर्फ जमाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसमें टाइम भी ज्यादा नहीं लगता और आपको इधर-उधर से महंगी चीजें लाने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कैसे।

किन चीजों की जरूरत होगी

बिना फ्रिज के आइसक्रीम बनाना सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए बिल्कुल मुमकिन है। फ्रिज आने से पहले इसी पारंपरिक तरीके से आइसक्रीम बनाई जाती थी। इसके लिए आपको कुछ बर्फ के टुकड़े लेने हैं, जो मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही थोड़ा सा नमक भी लेना है। इसके अलावा एक जिप लॉक बैग भी ले लें, जिसमें आप आइसक्रीम का मिक्सचर जमने के लिए रखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज की दाल बनेगी रेस्टोरेंट जैसी! हलवाई की तरह टमाटर-प्याज का तड़का लगाना सीखें

बिना फ्रिज के कैसे जमाएं आइसक्रीम, सीखें तरीका

बिना फ्रिज के आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले उसका बेस बनाकर तैयार कर लें। उदाहरण के लिए यहां हम आपको सिंपल वनीला आइसक्रीम की रेसिपी बता रहे हैं। इसके लिए आधा कप घर की फ्रेश मलाई में आधा कप दूध मिलाएं। साथ में स्वादानुसार चीनी और कुछ बूंद वनीला एसेंस मिला दें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर के पतला सा स्मूद बैटर बनाना है। इसके लिए आप इसे एक बार मिक्सर में भी पीस सकती हैं। आइसक्रीम का मिक्सचर बनकर तैयार है। इसी तरह अगर आप आम की आइसक्रीम बना रही हैं, तो आम का गूदा, मलाई, चीनी, दूध डालकर एक पेस्ट बना लें। इसे भी मिक्सर में पीसकर आपको एक स्मूद घोल बनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नींबू महंगे होने से पहले कर के रख लें ये काम, पूरी गर्मी मजे से पीएंगे शिकंजी

अब आइसक्रीम जमाने के लिए एक जिप लॉक बैग लें, इसमें बर्फ के टुकड़े डालें साथ में थोड़ा सा नमक भी मिला दें। आइसक्रीम के मिक्सचर को भी एक प्लास्टिक बैग में भरें और उसे इस जिप लॉक बैग में डाल दें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े और नमक डालें। अब जिप लॉक बैग को अच्छे से सील करें, फिर इसे एक मोटे तौलिया से कवर कर दें। इसे 5-7 मिनट के लिए हाथों से ऊपर-नीचे करते रहें, यानी हिलाते रहें। आप देखेंगे कि आइसक्रीम बिल्कुल अच्छी तरह जमकर तैयार हो जाएगी।

(Images Credit- Pinterest)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना क्रीम, ना ओवन! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं मार्केट जैसा चॉकलेट केक, देखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।