रोज की दाल बनेगी रेस्टोरेंट जैसी! हलवाई की तरह टमाटर-प्याज का तड़का लगाना सीख लें Tips to Make Dhaba Style Dal at Home with This Simple Onion Tomato Tadka, खाना - Hindustan
More

रोज की दाल बनेगी रेस्टोरेंट जैसी! हलवाई की तरह टमाटर-प्याज का तड़का लगाना सीख लें

Dhaba Style Dal Tadka: रोज की बोरिंग दाल को टेस्टी बनाने के लिए ये ढाबा स्टाइल टमाटर-प्याज का तड़का लगाएं। कोई भी दाल इतनी टेस्टी लगेगी घरवाले कटोरी चाट-चाटकर खाएंगे।

Tue, 5 May 2026 03:17 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज की दाल बनेगी रेस्टोरेंट जैसी! हलवाई की तरह टमाटर-प्याज का तड़का लगाना सीख लें

रोज के खाने में दाल तो हर घर में बनती है। कभी रोटी के साथ तो कभी चावल के साथ, कभी लंच में तो कभी डिनर में। लेकिन आप नोटिस करेंगे कि घर की दाल में अक्सर वो स्वाद मिसिंग रहता है, जो ढाबे या रेस्टोरेंट वाली दाल में आता है। जबकि मसाले और टमाटर-प्याज का तड़का घर पर भी लगता है, लेकिन फिर भी वो दाल बेसिक ही लगती है। वहीं ढाबे या रेस्टोरेंट की दाल में अलग ही स्वाद आता है, इसलिए लोग कई बार बाहर भी दाल ही ऑर्डर कर देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है तड़का लगाने का तरीका। खासकर टमाटर-प्याज का सही बैलेंस, मसाले डालने की टाइमिंग और सही मसालों का इस्तेमाल; यही छोटी छोटी चीजें हैं जो दाल को रिच, खुशबूदार फ्लेवर देती हैं। शेफ सागर ने दाल तड़का से जुड़ी ही कुछ टिप्स शेयर की हैं, आइए जानते हैं। ताकि आपको रोज वाली दाल भी एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्टी बने।

दाल उबालने का सही तरीका सीखें

सबसे पहले तो दाल उबालने का सही तरीका पता होना जरूरी है। इसके लिए पानी की सही मात्रा के अलावा कुछ मसाले भी डाले जाते हैं, जिससे दाल बढ़िया बनती है। अगर आप लगभग 300 ग्राम दाल ले रही हैं, तो उसमें 1 लीटर पानी डालें। चाहें तो दो अलग-अलग दाल मिलाकर डाल सकती हैं। इसके अलावा दाल में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और तीन सीटी आने तक पका लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना क्रीम, ना ओवन! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं मार्केट जैसा चॉकलेट केक, देखें रेसिपी

दाल में टमाटर-प्याज का तड़का कैसे लगाएं?

ढाबा स्टाइल दाल तड़का में भी टमाटर-प्याज का बेसिक तड़का ही लगाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें, उसमें आधा चम्मच जीरा डालकर चटका लें। इसके बाद बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन एड करें। तीखेपन के लिए थोड़ी सी हरी मिर्च काटकर एड करें, फिर बारीक कटी हुई प्याज मिलाएं। प्याज की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखें, इससे दाल का स्वाद काफी अच्छा आता है।

जब प्याज अच्छे से भुन जाए और इसका रंग बदलने लगे, तो इसमें बारीक कटे हुए टमाटर मिलाएं। ढाबे वाली दाल का सीक्रेट यही है कि उसमें टमाटर-प्याज काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। अब टमाटर डालने के बाद नमक डालना जरूरी है, ताकि ये जल्दी पक जाएं। फिर इसमें कुछ बेसिक मसाले जैसे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इन्हें अच्छे से भून लें, 5-6 मिनट में टमाटर-प्याज का मसाला अच्छी तरह भुनकर तैयार हो जाएगा। फिर इसमें उबली हुई दाल डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में 1 गिलास चावल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें टिप्स!

दाल को और टेस्टी बनाने के लिए मिलाएं ये चीजें

टमाटर-प्याज के भुने हुए मसाले में दाल डालने के बाद उसमें थोड़ा सा गरम मसाला जरूर मिलाएं। इससे दाल की खुशबू और टेस्ट बढ़ जाता है। इसके अलावा ऊपर से थोड़ी सी कसूरी मेथी और हरा धनिया काटकर डालें, दाल का स्वाद नेक्स्ट लेवल हो जाएगा। अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लग रही है तो आप थोड़ा गर्म पानी भी इसमें मिला सकते हैं।

ऊपर से एड करें ये स्पेशल तड़का

एकदम ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने के लिए आप दाल में ऊपर से एक स्पेशल तड़का भी एड कर सकते हैं। इसके लिए एक तड़का पैन या चमचे में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें। इसमें 2-3 साबुत लाल मिर्च, कटा हुआ लहसुन, चुटकी भर हींग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। इस तड़के को दाल के ऊपर डालें, बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी दाल बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 1 बैटर सीख लें! इडली-डोसा, उत्तपम और अप्पे बनाने में कभी नहीं होगी गलती

(Credit- @SagarsKitchen_YouTube

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।