ना क्रीम, ना ओवन! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं मार्केट जैसा चॉकलेट केक, बच जाएंगे हजारों रुपए
3 Ingredients Chocolate Cake Recipe: कोई खास मौका हो या फिर मीठा खाने की क्रेविंग, ये चॉकलेट केक आप सिर्फ 3 इंग्रेडिएंट्स से बना सकती हैं। इसके लिए ओवन की भी जरूरत नहीं। आइए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

चॉकलेट केक खाने की क्रेविंग कभी भी होने लगती है। खासकर से बच्चों की अक्सर डिमांड रहती है कि उन्हें केक खाना है। अब बेकरी के महंगे केक तो जाहिर है, सिर्फ बर्थडे या एनिवर्सरी जैसे स्पेशल ओकेजन पर ही आते हैं। लेकिन घर पर तो केक कभी भी बनाया जा सकता है? घर पर केक का नाम सुनते ही लोगों को डर लगने लगता है। ओवन, क्रीम, कोको पाउडर और ना जाने कितने ऐसे इंग्रेडिएंट्स की जरूरत पड़ती है, जो आमतौर पर किचन में मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि इन चीजों के बिना सिर्फ 3 सिंपल इंग्रेडिएंट्स से आप केक बना सकती हैं? शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन इस रेसिपी के लिए आपको कोई भी महंगी चीज नहीं चाहिए और यहां तक कि ओवन का काम भी आपकी रसोई में रखी कढ़ाही ही कर देगी। तो अब जब मन करे चॉकलेट केक बनाकर एंजॉय करें, पहले फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।
सिर्फ 3 चीजों से बनाएं मार्केट जैसा चॉकलेट केक
चॉकलेट केक खाने की क्रेविंग हो या बच्चे जिद कर रहे हों, तो सिर्फ 3 चीजों से आप बिल्कुल मार्केट जैसा केक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको जिन तीन इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी वो हैं - क्रीम वाला चॉकलेट बिस्किट (2 पैकेट), उबला हुआ दूध, ईनो या बेकिंग पाउडर (आधा चम्मच), चॉकलेट सिरप और चोको चिप्स (ऑप्शनल)।
कढ़ाही में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी चॉकलेट केक
कोई स्पेशल ओकेजन हो या मीठे की क्रेविंग हो, सिर्फ 3 चीजों से आप ये डिलीशियस चॉकलेट केक बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको चॉकलेट फ्लेवर क्रीम बिस्किट लेने हैं। आपको जितना बड़ा केक बनाना है, उतने ज्यादा बिस्किट ले सकती हैं। अब एक-एक कर के चाकू की मदद से बिस्किट के क्रीम को निकालकर अलग बाउल में रख दें।
इसके बाद सारे बिस्किट मिक्सर में डालें और पीसकर एक फाइन पाउडर बनाकर तैयार कर लें। इस पाउडर को बाउल में ट्रांसफर करें और उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर चलाते हुए एक बैटर तैयार कर लें। इसी दौरान उसमें आधा चम्मच ईनो या बेकिंग पाउडर एड करें। बैटर पतला नहीं बनाना है और ना ही ज्यादा गाढ़ा। दूध की मात्रा आप उसी हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं। अच्छे से किसी चम्मच या व्हिस्कर की मदद से फेंटे, ताकि बैटर में किसी तरह की गुठलियां ना रहें।
बिना ओवन के कैसे बनाएं केक?
ओवन नहीं है तो इसके लिए एक मोटे तले की कढ़ाही लें और उसमें नमक डालकर एक स्टैंड रख दें। आप कोई बर्तन उल्टा कर के भी रख सकती हैं। इसे दो-तीन मिनट के लिए पहले गर्म होने दें। फिर एक टिन में केक का बैटर डालें और उसे इस स्टैंड या बर्तन पर रखें। ऊपर से ढक्कन बंद कर दें। मीडियम टू लो फ्लेम पर केक को लगभग 20 मिनट तक बेक कर लें, ताकि ये अंदर से पूरी तरह पक जाए।
बिना क्रीम के ऐसे डेकोरेट करें केक
जब केक बनकर रेडी हो जाए तो उसे पहले ठंडा होने रख दें। तब तक जो क्रीम आपके बिस्किट से निकाली थी, उसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। बिना मेहनत के केक वाली क्रीम रेडी हो जाएगी। ठंडा होने पर केक को बीच में से काट कर दो हिस्सों में डिवाइड कर दें। इसपर एक लेयर क्रीम की लगाएं, फिर ऊपर से केक का दूसरा हिस्सा रख दें। इसके ऊपर आप चॉकलेट सिरप और चोको चिप्स से डेकोरेशन भी कर सकती हैं। ये पूरी तरह आप पर डिपेंड करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन