दिल्ली वाले फूले-फूले भटूरे घर पर कैसे बनाएं? शेफ रणवीर ने बताए आटा गूंथने के 2 तरीके! Make Soft and fluffy Delhi Style Bhature at Home Chef Ranveer Brar Shares 2 Dough Methods, खाना - Hindustan
More

दिल्ली वाले फूले-फूले भटूरे घर पर कैसे बनाएं? शेफ रणवीर ने बताए आटा गूंथने के 2 तरीके!

Cooking Tips: शेफ रणवीर ने भटूरे का आटा लगाने के दो तरीके शेयर किए हैं। एक खमीर वाला और दूसरा बिना खमीर वाला। दोनों ही तरीकों से एकदम परफेक्ट दिल्ली वाले भटूरे बनकर रेडी होते हैं। साथ ही छोटी-छोटी टिप्स भी साझा की हैं। 

Wed, 18 Feb 2026 09:38 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली वाले फूले-फूले भटूरे घर पर कैसे बनाएं? शेफ रणवीर ने बताए आटा गूंथने के 2 तरीके!

दिल्ली का स्ट्रीट फूड देशभर में मशहूर है लेकिन यहां के छोले भटूरों की तो बात ही अलग है। फूले-फूले, बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट भटूरे खाने में इतने टेस्टी लगते हैं कि मन ही नहीं भरता। घर पर भी भटूरे बनाना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। रेसिपी सिंपल है लेकिन वो बाजार वाला टेक्सचर, स्वाद और फुलावट लाना थोड़ा मुश्किल लगता है। दरअसल सारा खेल भटूरे के डो का है। सही तरीके से आटा लगाएंगी तो सेम बाजार वाले भटूरे घर पर आसानी से बना लेंगी। शेफ रणवीर बरार ने भटूरे का आटा लगाने के दो तरीके शेयर किए हैं, साथ ही छोटी-छोटी टिप्स भी साझा की हैं। इन बातों का ध्यान रखेंगी तो एकदम परफेक्ट फूले-फूले भटूरे बनकर तैयार होंगे।

पहला तरीका: भटूरे के लिए खमीर वाला आटा लगाएं

शेफ रणवीर ने भटूरे का आटा लगाने के दो तरीके शेयर किए हैं। एक खमीर वाला और दूसरा बिना खमीर वाला। दोनों ही तरीकों से एकदम परफेक्ट दिल्ली वाले भटूरे बनकर रेडी होते हैं। तो चलिए पहले खमीर वाला आटा लगाने का तरीका जान लेते हैं।

इसके लिए डेढ़ कप मैदा में आधा चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच तेल मिला दें। चीनी से भटूरे में अच्छा रंग आता है और तेल इन्हें सॉफ्ट बनाने का काम करता है। इसके बाद आटे में खमीर (यीस्ट) मिलाएं। आपको 5 ग्राम खमीर को पानी में भिगो लेना है और इसमें थोड़ी सी चीनी भी एड करनी है। इससे खमीर एक्टिवेट होने में मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों को लंच में क्या दें? 7 दिनों के लिए देखें हेल्दी और टेस्टी टिफिन आइडियाज!

आटे में थोड़ी सी सूजी मिलाएं, पटक-पटककर गूंथें

खमीर डालने के बाद कम से कम एक घंटे भिगोकर रखी हुई सूजी आटे में एड करें। ये भटूरे को नर्म, मुलायम और लचीला करने का काम करती है। इसके बाद आटे को अच्छी तरह गूंथ लें फिर जोर-जोर से पटककर आटा लगाएं। पटक-पटक कर गूंथने से मैदे में ग्लूटेन एक्टिवेट होता है, जिससे भटूरे अच्छी तरह फूलते हैं। अब आटे पर जरा सा तेल लगाकर कम से कम डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। यह समय खमीर उठाने के लिए जरूरी है।

दूसरा तरीका: बिना खमीर के लगाएं भटूरे का आटा

सर्दियों में खमीर उठने में काफी दिक्कत आती है। कई लोग खमीर वाले भटूरे खाना भी नहीं चाहते हैं तो उनके लिए शेफ रणवीर से दूसरा तरीका शेयर किया है। इसके लिए डेढ़ कप मैदा लें और उसमें सूजी मिलाएं। सूजी को कम से कम 1 घंटे के लिए भिगोकर रखना है, इससे भटूरे सॉफ्ट और लचीले बनेंगे। फिर इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच चीनी और आधा चम्मच तेल एड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में धूप नहीं आती तो ऐसे सुखाएं आलू के चिप्स और पापड़, सीखें 3 कमाल के तरीके!
ये भी पढ़ें:बाजरे की रोटी फट जाती है, फूलती नहीं? तो ये 6 टिप्स सीख लें, फूली-फूली बनेंगी!

दही से बनेंगे परफेक्ट भटूरे

बिना खमीर के भटूरे का आटा लगाने के लिए दही का इस्तेमाल होता है। इससे भटूरे में हल्की खमीर वाली खटास भी आती है और भटूरे अच्छे भी बनते हैं। इसमें लगभग 1/4 कप फेंटी हुई दही एड करें, आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल कर के आटा लगा लें। इसे भी जोर जोर से पटकें ताकि मैदा का ग्लूटेन अच्छे से एक्टिवेट हो पाए। अब इसपर तेल लगाएं और कम से कम 45 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।