घर में धूप नहीं आती तो ऐसे सुखाएं आलू के चिप्स और पापड़, सीखें 3 कमाल के तरीके! Holi Special How to Dry Papad and Chips Without Sunlight Easy Home Tricks, खाना - Hindustan
More

घर में धूप नहीं आती तो ऐसे सुखाएं आलू के चिप्स और पापड़, सीखें 3 कमाल के तरीके!

आजकल घरों में धूप मिलना मुश्किल होता जा रहा है। फिर मौसम का भी कोई भरोसा नहीं। कभी धूप निकलती है तो कभी नहीं। ऐसे में अगर आप भी पापड़ या चिप्स बनाने की सोच रही हैं लेकिन धूप का चक्कर परेशान कर रहा है, तो ये सिंपल तरीके ट्राई कर के देख सकती हैं।

Tue, 17 Feb 2026 10:29 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में धूप नहीं आती तो ऐसे सुखाएं आलू के चिप्स और पापड़, सीखें 3 कमाल के तरीके!

होली का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ये वही टाइम है जब घर-घर में पापड़ और चिप्स बनना शुरू हो जाते हैं। इस दौरान कई तरह के पापड़ बनते हैं जैसे साबूदाना पापड़, चावल के पापड़, आलू के पापड़ और कुरकुरे चिप्स भी। इन्हें बनाकर धूप में दो-तीन दिनों के लिए सुखाना भी पड़ता है, जिससे ये सालभर आराम से स्टोर किए जा सकते हैं। यहां समस्या ये है कि आजकल घरों में धूप मिलना मुश्किल होता जा रहा है। बालकनी में थोड़ी बहुत धूप आती भी है तो वो पापड़ सुखाने के लिए पर्याप्त नहीं होती। फिर मौसम का भी कोई भरोसा नहीं। कभी धूप निकलती है तो कभी नहीं। ऐसे में अगर आप भी पापड़ या चिप्स बनाने की सोच रही हैं लेकिन धूप का चक्कर परेशान कर रहा है, तो ये सिंपल तरीके ट्राई कर के देख सकती हैं।

बिना धूप के कैसे सुखाएं चिप्स और पापड़?

How to Dry Papad and Chips Without Sunlight

अगर आपके यहां पर्याप्त धूप नहीं आती है तो चिप्स और पापड़ बनाने के लिए पंखे की हवा ही बेस्ट है। आलू के पापड़ और चिप्स आमतौर पर इतने पतले होते हैं कि आराम से पंखे की हवा में सूख जाते हैं। इसके लिए पापड़ या चिप्स को किसी पतले दुपट्टे या सूती कपड़े पर अच्छी तरह फैला लें। थोड़ा सा तेल भी लगा लें ताकि ये चिपके ना। वैसे पापड़ और चिप्स बनाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी सही रहती है क्योंकि इसमें ये बिल्कुल भी नहीं चिपकते। अब इन्हें किसी एक कमरे में रख दें और फुल स्पीड में रात भर के लिए पंखा चलाकर छोड़ दें। इस दौरान कमरे के खिड़की दरवाजे बंद कर दें। पहली ही बार में काफी हद तक ये सूख जाएंगे वरना आप एक रात के लिए इन्हें और रख सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में मलाई डालकर मिला दें बस ये 1 चीज, फटाफट बना लेंगी खूब सारा दानेदार घी!
ये भी पढ़ें:होली से पहले बनाकर रख लें आलू के चिप्स, ये 1 चीज डालने से बिल्कुल सफेद बनेंगे!

ओवन में फटाफट सुखा सकती हैं चिप्स

अगर आपको फटाफट अपने आलू के चिप्स सुखाने हैं तो ओवन का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि ये तरीका तब बेस्ट है जब आप कम मात्रा में चिप्स बना रही हों। ध्यान रहे इसके लिए पतले पतले चिप्स बनाएं और उन्हें हल्का सा उबाल लें। फिर एक बेकिंग ट्रे में कुछ चिप्स लें और 10-12 मिनट तक प्रीहीटेड ओवन में सुखा लें। आपके चिप्स फटाफट रेडी हो जाएंगे। इन्हें तेल में तल लें और एंजॉय करें।

माइक्रोवेव का इस्तेमाल भी कर सकती हैं

अगर आपके घर में माइक्रोवेव है तो चिप्स से ले कर पापड़ सुखाने का काम आप इसी की मदद से कर सकती हैं। बस माइक्रोवेव ट्रे में कुछ मात्रा में चिप्स या पापड़ डालकर 2-3 मिनट के लिए सुखा लें। ये एकदम क्रिस्पी हो जाएंगे। अगर पंखे में सुखाने के बाद भी पापड़ या चिप्स में हल्का सा मॉइश्चर महसूस होता है, तो भी आप कुछ मिनट के लिए इन्हें माइक्रोवेव में क्रिस्प कर सकती हैं। इसके अलावा तवे पर भी एक मिनट के लिए छोड़ देंगी तो ये क्रिस्प हो जाएंगे और तलने के बाद खूब टेस्टी और कुरकुरे लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साबूदाना की खिली-खिली खिचड़ी कैसे बनाएं? ये टिप्स जान लेंगी तो कभी नहीं चिपकेगी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।