बाजरे की रोटी फट जाती है, फूलती नहीं? तो ये 6 टिप्स सीख लें, फूली-फूली और सॉफ्ट बनेंगी!
Cooking Tips: बाजरे में ग्लूटेन की कमी के कारण ही इसकी रोटियां बनाना मुश्किल होता है। हालांकि अगर आप ये छोटी-छोटी टिप्स फॉलो करें तो बाजरे की रोटियां बनाना बहुत आसान हो जाएगा। ये एकदम सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी।

सर्दियों में स्पेशल बनने डिशेज में से एक है बाजरे की रोटी। गरमा-गरम बाजरे की रोटी पर घी लगाकर खाने का मजा ही कुछ और है। ये टेस्टी भी होती हैं और हेल्दी भी। साथ ही इनकी तासीर भी गर्म होती है, इसलिए विंटर्स के लिए परफेक्ट रहती हैं। हालांकि बाजरे की रोटी बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है। गृहणियों की अक्सर शिकायत रहती है कि कितनी भी कोशिश कर लो बाजरे की रोटी में क्रैक आ ही जाते हैं। ये बेलते या सेंकते टाइम फट जाती है या टूट जाती है। वहीं आमतौर पर फूलती भी नहीं और सख्त भी बनती है। दरअसल बाजरे में ग्लूटेन की कमी के कारण ही इसकी रोटियां बनाना मुश्किल होता है। हालांकि अगर आप ये छोटी-छोटी टिप्स फॉलो करें तो बाजरे की रोटियां बनाना बहुत आसान हो जाएगा। ये एकदम सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी।
सॉफ्ट आटा लगाने के लिए फॉलो करें टिप्स
बाजरे की रोटी तभी अच्छी बनेंगी, जब इसका आटा अच्छी तरह लगा हुआ होगा। इसलिए आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी से आटा गूंथने पर फटता है और रोटियां अच्छी नहीं बनतीं। बस थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर आटा गूंथ लें, इससे आटा सॉफ्ट हो जाता है। इस दौरान आटे को थोड़ा मसले भी ताकि वो और सॉफ्ट हो जाए।
आटे को सेट होने दें
बाजरे के आटे को गूंथने के बाद तुरंत उसकी रोटियां ना बनाएं। ऐसा करने से आटा अच्छी तरह सेट नहीं हो पाता और रोटियां सही नहीं बनती हैं। गूंथने के बाद कम से कम 10 मिनट के लिए आटे को ढककर छोड़ दें। ऐसा करने से आटा सेट हो जाता है और रोटी बेलने में आसानी होती है।
रोटी बेलने का सही तरीका
आटे से एक लोई बनाएं, फिर थोड़ा सा सूखा आटा लगा लें ताकि ये चिपके ना। बेलन से इसे बेलना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए हाथ से थपथपाकर ही गोल रोटी की शेप दें।
रोटी हो हमेशा गर्म तवे पर ही डालें
रोटी बेलने के बाद हमेशा गर्म तवे पर ही डालें। ठंडे तवे पर डालने से रोटी काफी सख्त बनती है और टूट भी जाती है। इसलिए पहले तवे पर गर्म कर लें, उसके बाद ही रोटी सेंकने के लिए डालें।
रोटी को बहुत ज्यादा पलटे नहीं
बाजरे की रोटी को सेंकते हुए बहुत ज्यादा पलटना नहीं चाहिए। इससे रोटी टूट जाती है। आपको इसे सेंकते हुए सिर्फ तीन बार ही पलटना है। इतना काफी होता है।
पानी वाली ट्रिक से बनेंगी फूली-फूली रोटियां
बाजरे की रोटियां एकदम फूली-फूली और नर्म बनें, इसके लिए ये पानी वाली ट्रिक जरूर ट्राई कर के देखें। इसके लिए जब आप तवे पर रोटी सेंकने डालें तो उसकी दूसरी तरफ थोड़ा सा पानी लगा दें। पानी सूखने के बाद 15 सेकंड के अंदर रोटी को पलटा दें। दूसरी तरफ से भी रोटी बढ़िया से सेंके। एकदम फूली फूली बाजरे की रोटियां बनेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन