दादी का सीक्रेट: सिर्फ 5-6 दिनों की मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? मैं आधा किलो बना लेती हूं! Grandmother secret to extract maximum Ghee From malai Step by step guide and mistakes to avoid, खाना - Hindustan
More

दादी का सीक्रेट: सिर्फ 5-6 दिनों की मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? मैं आधा किलो बना लेती हूं!

मैं घी बनाते हुए अपनी दादी की बताई कुछ टिप्स फॉलो करती हूं, जिससे ज्यादा मक्खन और घी निकलता है। घी बनाते हुए अक्सर हम यही छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिस वजह से घी भी कम बनता है और टाइम भी ज्यादा लग जाता है।

Mon, 6 April 2026 08:42 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दादी का सीक्रेट: सिर्फ 5-6 दिनों की मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? मैं आधा किलो बना लेती हूं!

देसी घी घर का बना हुआ ही अच्छा होता है। बिल्कुल शुद्ध, दानेदार और खुशबूदार भी। मैं भी अक्सर घर में ही घी बनाती हूं। हफ्तेभर की मलाई काफी हो जाती है जिसे में इक्कठा कर लेती हूं और फिर बढ़िया सा घी बनाकर स्टोर कर लेती हूं। मेरी सहेली घर आई तो देखकर हैरान रह गई कि इतना सारा घी मैंने सिर्फ हफ्तेभर की मलाई से कैसे निकाला है। दरअसल मैं घी बनाते हुए अपनी दादी की बताई कुछ टिप्स फॉलो करती हूं, जिससे ज्यादा मक्खन और घी निकलता है। दरअसल घी बनाते हुए अक्सर हम यही छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिस वजह से घी भी कम बनता है और टाइम भी ज्यादा लग जाता है। तो चलिए आज अपनी दादी के बताए सारे राज आपके साथ शेयर करती हूं।

मोटी मलाई के लिए ऐसी उबालें दूध

ज्यादा घी बने, इसके लिए जरूरी है कि मलाई भी ज्यादा निकले। मैं अक्सर दूध को धीमी आंच पर उबालती हूं, फिर उसे फ्रिज में रख देती हूं। ऐसा करने से दूध में काफी मोटी मलाई आती है, जिसे में स्टोर कर के रख लेती हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुमाल जैसी सॉफ्ट बनेगी रोटी! सूखे आटे की जगह ये 1 चीज लगाकर बेलें

इस गलती से आने लगती है मलाई में बदबू

कई लोगों की मलाई में बदबू आने लगती है, जिससे घी भी बदबूदार बनता है। मेरी दादी बताती हैं कि जिस भी बर्तन में आप मलाई जमा करने वाली हैं, उसमें आधा चम्मच दही डाल लें। फिर इसमें मलाई स्टोर करती जाएं, बिल्कुल भी नहीं महकेगी।

घी बनाने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल करें या नॉर्मल?

मलाई से मक्खन निकालते हुए ठंडा पानी इस्तेमाल करना है या नॉर्मल, ये सवाल भी काफी लोगों का रहता है। तो देखिए अगर आपकी तुरंत ही फ्रिज से मलाई निकाली है, तो ठंडे पानी की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने कुछ घंटों के लिए मलाई को बाहर छोड़ दिया है, तो फिर फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। मुझे जब सुबह घी बनाना होता है तो मैं रातभर के लिए मलाई को बाहर छोड़ देती हूं, फिर बर्फ वाले से मक्खन बनाती हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में मलाई डालते ही 1 सीटी में निकलेगा ढेर सारा घी! गैस और मेहनत दोनों बचेंगे

मिक्सी में फटाफट बन जाता है मक्खन

सारी मलाई को मैं मिक्सी के जार में डाल देती हूं और साथ में थोड़ा सा चिल्ड पानी भी मिलाती हूं। ठंडे बर्फ वाले पानी से मक्खन काफी जल्दी निकलता है और ज्यादा भी निकलता है। मिक्सर को ऑन करें, कुछ सेकेंड में ही आपका मक्खन और छाछ अलग हो जाएंगे। मक्खन को हाथों से अलग कर लें, फिर बर्फ वाले पानी में डाल दें। ऐसा करने से मक्खन काफी टाइट हो जाता है।

मक्खन से घी बनाते हुए ना करें ये गलती

मक्खन को एक मोटे तले की कढ़ाही में डालें और पकने के लिए रख दें। शुरुआत में मक्खन में उबाल आ सकता है, इसलिए गैस की फ्लेम धीमी ही रखें। फिर बाद में मीडियम आंच पर चलाते हुए मक्खन को पका लें। मैं इस दौरान चुटकी भर हल्दी पाउडर भी मिला देती हूं, इससे घी का रंग काफी अच्छा आता है। कुछ देर में घी का रंग ट्रांसपेरेंट होने लगेगा, तभी आपको गैस बंद कर देनी है। इसे ठंडा होने दें, फिर छलनी से छानकर किसी बर्तन में स्टोर कर लें।

(Images Credit- Pinterest)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नानी का सीक्रेट: रात के चावल गर्म कर रहीं तो ये 1 चीज मिला दें, खिले-खिले बनेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।