अब हर बार जमेगी मलाई की मोटी परत, जानें 'आयांश की रसोई' का राज
Tips to get thick cream on milk : दूध से मोटी मलाई निकालना कोई जादू नहीं बल्कि दूध के सही तापमान और इंतजार का रिजल्ट होता है। दूध को जब सही तरीके से उबालकर धीरे-धीरे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है , तो दूध में मौजूद वसा की बूंदें ऊपर की सतह पर इकट्ठा होकर एक परत बना लेती हैं।

Tips To get moti malai on milk : दूध पर जमी मलाई से घर की महिलाएं ना सिर्फ मक्खन और घी बनाकर तैयार करती हैं बल्कि मलाई की मोटी परत शाही टुकड़ा , कढ़ाही पनीर जैसी कई तरह की डिशेज का स्वाद बढ़ाने के काम भी आती है। लेकिन कुछ महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनके घर आने वाले दूध में मलाई के नाम पर सिर्फ एक पतली छिल्ली जैसे नजर आती है। अगर आप भी दूध पर रोटी जैसी मोटी परत वाली मलाई जमाना चाहते हैं तो आयांश की रसोई ने आपकी मुश्किल को आसान बना दिया है। इस किचन टिप में बताया गया है कि दूध से मोटी मलाई निकालना कोई जादू नहीं बल्कि दूध के सही तापमान और इंतजार का रिजल्ट होता है। दूध को जब सही तरीके से उबालकर धीरे-धीरे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है , तो दूध में मौजूद वसा की बूंदें ऊपर की सतह पर इकट्ठा होकर एक परत बना लेती हैं। उबाले हुए दूध में मलाई सेट होने के लिए पर्याप्त समय और सही वातावरण की जरूरत होती है। अगर इन दोनों चीजों में आप जल्दबाजी करते हैं , तो दूध में कभी भी मोटी मलाई नहीं जमेगी।
तेज आंच पर उबालें दूध
अगर आप चाहते हैं कि दूध पर रोटी जैसी मोटी मलाई लगे तो दूध को मोटे तले वाले पैन में डालकर तेज आंच पर उबालें। ऐसा करते हुए दूध को लगातार चलाते रहे, ताकि दूध बर्तन के तले से लगकर जल ना जाए। तेज आंच पर दूध गर्म करने से वसा के कण एक्टिव होते हैं और दूध जल्दी उबल भी जाता है।
मलाई जमने तक उबालें दूध
दूध को तब तक उबालें जब तक उसमें मलाई की एक पतली परत या झाग ना दिखाई देने लगे। ऐसा होने पर समझ जाएं कि दूध में मलाई बनने का प्रकिया शुरू हो चुकी है। दूध उबालते समय गैस के पास ही खड़े रहें, ऐसा ना करने पर दूध उबलकर बाहर गिर सकता है।
धीमी आंच पर उबाल
दूध को हमेशा भारी तले के बर्तन में गर्म करें। जब दूध में एक उबाल आ जाए, तो आंच बिल्कुल धीमी कर दें और इसे 4-5 मिनट तक पकने दें। इससे दूध का अतिरिक्त पानी भाप बनकर उड़ जाता है और फैट ऊपर आने लगता है। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि उबलते दूध में चम्मच या करछी डालने की गलती ना करें। आपके ऐसा करने से मलाई के साथ रोटी जैसी मोटी मलाई का सपना भी टूट सकता है। जब आपको दूध की मलाई दिखने में काफी ठोस लगने लगे, तो गैस बंद कर दें।
जाली का इस्तेमाल
गर्म दूध को उबालकर कभी भी सीधा फ्रिज में ना रखें। दूध को पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रखें। ऐसा करते हुए गर्म दूध को किसी जालीदार ढक्कन से ढककर रखें, ताकि गर्म दूध की भाप आसानी से बाहर निकल सके। अगर यही भाप पानी की बूंदें बनकर मलाई पर गिरेंगी तो मलाई पतली हो सकती है।
रूम टेम्परेचर का इंतजार
जब गर्म दूध हल्का ठंडा होकर कमरे के तापमान पर आ जाए तो उसे रातभर के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख लें। आप सुबह उठकर देखेंगे कि दूध पर मोटी, सख्त मलाई की परत मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन