घंटों दूध चलाने का झंझट छोड़ें, 2 चीजों को मिलाकर मिनटों में बना लें खोवा kitchen tips for holi make instant khoya in minutes add 2 things in milk, खाना - Hindustan
More

घंटों दूध चलाने का झंझट छोड़ें, 2 चीजों को मिलाकर मिनटों में बना लें खोवा

Instant Khoya Recipe: गुजिया बनाने के लिए अगर खोवा घर में बनाती हैं तो घंटों चलाना पड़ता है। अब अगर इतना टाइम नहीं है और घर का बना शुद्ध खोवा ही चाहिए तो बस दो चीजों को दूध में मिलाएं और मिनटों में होममेड खोवा बनकर रेडी हो जाएगा।

Mon, 23 Feb 2026 09:27 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
घंटों दूध चलाने का झंझट छोड़ें, 2 चीजों को मिलाकर मिनटों में बना लें खोवा

गुजिया बनाने के लिए काफी सारे घरों में कई दिन पहले से ही खोवा बनने लगता है। कारण है मिलावट वाला खोवा। होली नजदीक आते ही मार्केट में नकली और मिलावटी खोवा मिलने लगता है। जिसका स्वाद तो बेकार होता ही है साथ ही ये सेहत के लिए भी सही नहीं होता। ऐसे में घर में बने शुद्ध खोवे से बनी गुजिया का टेस्ट लाजवाब लगता है। लेकिन भागदौड़ भरी लाइफ में समय कम है तो दूध में दो चीजों को मिलाकर फटाफट टेस्टी और क्रीमी खोवा बनाकर तैयार कर सकती हैं। सीख लें इंस्टेंट खोवा बनाने का तरीका।

इंस्टेंट खोवा बनाने की ट्रिक

अगर आपके पास खोवा बनाने का टाइम नहीं है। लेकिन गुजिया बनाने के लिए घर का बना शुद्ध खोवा चाहती हैं तो बस दूध में इन 2 चीजों को मिलाकर इंस्टेंट खोवा बनाकर रेडी कर सकती हैं।

इंस्टेंट खोवा बनाने का सामान

एक लीटर फुल क्रीम मिल्क

एक चम्मच घी

दो कप मिल्क पाउडर

इंस्टेंट खोवा बनाने के लिए स्टेप बाई स्टेप गाइड

  • सबसे पहले किसी नॉनस्टिक पैन को लें। नॉनस्टिक पैन में खोवा आसानी से नहीं चिपकेगा। अगर नॉनस्टिक पैन नहीं है तो किसी मोटी तली के कड़ाही को लें।
  • इसमे एक चम्मच घी डाल दें। फिर दूध डालकर उबालें।
  • अगर बर्तन नॉनस्टिक है तो पहले दूध डालकर उबाल लें फिर घी डालें।
  • दूध को पांच से सात मिनट तक उबाल आ जाने दें।

फिर इसमे मिल्क पाउडर दो कप डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से मिक्स करें।

मिल्क पाउडर को दूध में तेजी से मिक्स करने की कोशिश करें। जिससे कि मिल्क पाउडर की गांठे ना बन जाएं।

अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे धीमी फ्लेम पर थोड़ी देर पकाएं। जिससे इसका स्वाद थोड़ा इनहैंस हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैफे स्टाइल क्रीमी कॉफी चॉपर की मदद से बनाना सीखें
ये भी पढ़ें:आधा लीटर पनीर से निकल जाएगा ढेर सारा पनीर, सीख लें मंजू मित्तल का हैक

बस तेजी से चलाते हुए कुछ ही मिनटों में देखेंगी ये गाढ़ा हो गया है। घी की वजह ये किनारों को भी नहीं पकड़ेगा।

अच्छी तरह से इसे सुखा लें। ध्यान रहे कि आप जिस काम के लिए खोवा बना रही हैं उसी कंसिस्टेंसी में बनाएं।

गुजिया के लिए मावा थोड़ा ड्राई होना चाहिए। जिससे फ्राई करते वक्त खोवा बहकर बाहर ना आ जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर मेहमानों को गुजिया-स्नैक्स के साथ घर की सजावट के साथ करें इंप्रेस

बस एक बार अच्छी तरह से सूख जाए तो इसमे पिसी चीनी मिलाकर चलाएं और खोवा बनकर रेडी हो जाएगा।

आप चाहें तो चीनी को स्किप कर यूं ही खोवा बनाकर फ्रीजर में स्टोर कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।