आधा लीटर दूध से बनाएं 200 ग्राम पनीर, फटे दूध से ज्यादा पनीर निकालने का ये हैक जरूर जान लें Easy hack to make more paneer with just half litre milk than usual, खाना - Hindustan
More

आधा लीटर दूध से बनाएं 200 ग्राम पनीर, फटे दूध से ज्यादा पनीर निकालने का ये हैक जरूर जान लें

Hack to get more paneer from half litre milk: आधा लीटर दूध से भी आप पर्याप्त मात्रा में पनीर फाड़कर निकाल सकती हैं। बस मंजू मित्तल के इस हैक को एक बार ट्राई करके देख लें। इससे पनीर ज्यादा मात्रा में और सॉफ्ट निकलती है।

Thu, 29 Jan 2026 06:31 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
आधा लीटर दूध से बनाएं 200 ग्राम पनीर, फटे दूध से ज्यादा पनीर निकालने का ये हैक जरूर जान लें

घर में बनी पनीर शुद्ध, ताजी और मिलावट से दूर होती है। लेकिन काफी सारी महिलाएं शिकायत करती हैं कि घर में पनीर की मात्रा काफी कम होती है। मतलब आधा लीटर दूध को अगर फाड़कर पनीर बनाएं तो वो बस सौ से डेढ़ सौ ग्राम ही होती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा मात्रा में दूध लेना पड़ता है। जिससे पनीर को सब्जी या डिशेज में यूज करने के लिए निकाला जा सके। अगर आपके साथ भी ये समस्या है कि पनीर फाड़ने पर बहुत कम मात्रा में निकलती है तो मंजू मित्तल के इस हैक को जरूर ट्राई करें। जिससे आप मात्र आधा लीटर दूध से ही पर्याप्त मात्रा में पनीर निकाल सकेंगी। बस इस छोटे से हैक को जरूर नोट करके रख लें।

थोड़े से दूध से निकालें ढेर सारा पनीर

अगर आप दूध फाड़ती हैं और पनीर की मात्रा बहुत थोड़ी सी निकलती है तो बस मंजू मित्तल के इस हैक को जान लें। जिससे आप एक लीटर दूध में ही पर्याप्त मात्रा में पनीर निकाल पाएंगी।

कैसे निकलेगा थोड़े दूध से ज्यादा पनीर

सबसे पहले दूध को उबाल आने के लिए गैस पर रख दें। अगर आप ज्यादा पनीर चाहती हैं तो सबसे पहले फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल करें। इससे ज्यादा पनीर आपको मिलेगा। उसके बाद जब दूध में उबाल आ जाए तो नींबू का रस डालकर पनीर को फाड़ें। आप चाहें तो विनेगर या फिर फिटकरी से भी दूध को फाड़ सकती हैं। बस दूध में नींबू के रस को एक से दो चम्मच डाल दें। फिर चम्मच से चलाएं। दूध धीरे-धीरे फटना स्टार्ट हो जाएगा। जब दूध पूरी तरह से फट जाए, पानी अलग और पनीर बिल्कुल अलग हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।

अब इस स्टेज पर पनीर और अलग हुए पानी को छानने की गलती ना करें। इस फटे दूध को यूं ही 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने को छोड़ दें। ठंडा होने के बाद ये फटा हुआ पनीर पानी को अब्जॉर्ब करेगा और पनीर की मात्रा खुद ब खुद बढ़ जाएगी। मंजू मित्तल ने इस हैक को वीडियो के जरिए शेयर किया है। जिसे आप भी ट्राई करके देख सकते हैं।

पनीर हो जाता है ज्यादा सॉफ्ट

महिलाएं अक्सर ये शिकायत भी करती हैं कि घर में बना पनीर सॉफ्ट और स्पंजी नहीं होता। काफी कड़ा फील होता है। इस हैक को ट्राई करने से पनीर में वजन के साथ ही सॉफ्टनेस भी बढ़ जाती है। तो अगली बार जब पनीर फाड़ना हो तो इस हैक को जरूर ट्राई करें। इससे ना केवल आपको ज्यादा पनीर मिल जाएगा बल्कि वो सॉफ्ट और स्पंजी भी पर्याप्त होगा। जिससे पनीर का टेस्ट दोगुना आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाउमीन-पास्ता ओवरकुक हो जाए तो इस हैक से कर लें ठीक
ये भी पढ़ें:पिज्जा हो या मोमोज, बचे हुए खाने को गैस पर दोबारा गर्म करने की आसान टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।