Holi 2026: होली पर घर आए मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस, घर को इन यूनिक स्टाइल में सजाएं, ये रहे कुछ डेकोरेटिव आइडियाज holi 2026 save this 6 festival decoration ideas at home, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Holi 2026: होली पर घर आए मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस, घर को इन यूनिक स्टाइल में सजाएं, ये रहे कुछ डेकोरेटिव आइडियाज

Holi Decoration Ideas At Home: घर आए मेहमानों को केवल टेस्टी स्नैक्स और गुजिया खिला रहीं और घर वहीं बोरिंग रूटीन की सजावट में हैं। तो इस बार कुछ नया करें। अपने क्रिएटिव आइडिया के साथ मेहमानों को इंप्रेस करें और कलरफुल तरीकों सें सजाएं घर का कोना।

Fri, 20 Feb 2026 11:03 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Holi 2026: होली पर घर आए मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस, घर को इन यूनिक स्टाइल में सजाएं, ये रहे कुछ डेकोरेटिव आइडियाज

होली का त्योहार नजदीक है। गुजिया, पापड़ और ढेर सारे स्नैक्स तो हर साल खूब बनाती होंगी। लेकिन, घर आए मेहमानों का स्वागत वहीं फीके बेरंगे और बिना ठीक से सजे घर में करती हैं। तो इस साल कुछ नया करें, नए नए पकवानों के साथ घर की सजावट पर भी समय खर्च करें। जिससे घर आए मेहमान केवल स्नैक्स और गुजिया की तारीफ न करें बल्कि आपके खूबसूरत से घर को भी देख कर इंप्रेस हो जाएं। इन क्रिएटिव तरीकों से घर को होली के मौके पर सजाएं।

कलरफुल वॉलपेपर

मेहमानों के स्वागत के लिए जिस रूम को सजाना चाहती हैं वहां पर सस्ता और टिकाऊ मेकओवर के लिए कलरफुल वॉलपेपर बेस्ट ऑप्शन है। आप अपने रूम के कलर से मैच करते होली स्पेशल प्रिंट वाले वॉलपेपर को लगाएं। वॉलपेपर रूम को एकदम से चेंज और फेस्टिव वाइब्स देंगे।

लाइट्स की सजावट

रूम को कलरफुल इफेक्ट देने के लिए रंग बिरंगे बल्ब को कोने में लगाएं। होली वाली वाइब्स देने के लिए एक कोना रंग बिरंगे बल्ब से सजाएं। सजावट के लिए आप कलरफुल लैंप या हैंगिंग लेटर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रंगों के लिए बनाएं एक कोना

घर के हर हिस्से में रंग न फैले इसके लिए आप किसी एक कोने पर टेबल रख कर उस पर हर्बल गुलाल के ढेर को प्लेट में कर के रखें। साथ ही होम फाउंटेन को सजाएं जिसमें रंग डालकर पानी को कलरफुल बना लें।

फूलों से सजाएं

घर में रंगों से गंदगी नहीं फैलाना चाहती हैं तो फूल की सजावट करें। गुलाब, गेंदा और कुछ रंग बिरंगे फूल लेकर सजाएं। कॉर्नर में टेबल को रख कर उस के ऊपर और आसपास फूलों से सजाएं या घर की दीवारों पर फूलों की लड़ियां लगाएं या बुके बनाकर दीवारों पर चिपकाएं।

रंग-बिरंगी क्रॉकरी

अब रंगों का त्योहार है तो घर की सजावट के साथ क्रॉकरी को फीका ना रखें। सफेद, काले जैसे रंगों को छोड़कर होली के लिए थोड़े कलरफुल क्रॉकरी सेट को लें। बाउल, सर्विंग ट्रे से लेकर टेबल पर रखने वाले बर्तनों को थोड़े वाइब्रेंट कलर में खरीदें। ये आपके होली सेटअप को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।

टेबल क्लॉथ से लेकर पर्दे, सोफा कवर का करें मेकओवर

अब घर के कोने को रंग-बिरंगा सजाएं हैं तो टेबल क्लॉथ से लेकर पर्दे, सोफा कवर, कुशन कवर और बेडशीट को भी कलरफुल इफेक्ट दें। आप चाहें तो इनमे किसी खास थीम जैसे फ्लावर प्रिंट या एंब्रायडरी, राधा कृष्ण की फोटो, मिरर वर्क वाले डिजाइन के कवर को लेकर सजाएं। आप चाहें तो DIY हैक की मदद से घर में ही इन्हें रेडी कर सकते हैं। और घर की सजावट को पूरा कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।