कैफे वाली बीटन कॉफी फटाफट बना सकती हैं, चॉपर वाला तरीका सीख लें trick to make cafe style creamy beaten coffee at home without blender, खाना - Hindustan
More

कैफे वाली बीटन कॉफी फटाफट बना सकती हैं, चॉपर वाला तरीका सीख लें

Cappuccino how to make at home: घर में अगर कैफे स्टाइल कॉफी पीने का मन कर गया है तो बस दो रुपये वाले कॉफी के पाउच और घर में रखे चॉपर से बना लें मजेदार क्रीमी कॉफी। सीख लें ये बिल्कुल आसान सा तरीका।

Fri, 30 Jan 2026 09:32 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
कैफे वाली बीटन कॉफी फटाफट बना सकती हैं, चॉपर वाला तरीका सीख लें

कैफे में मिलने वाली बीटन कॉफी का टेस्ट बिल्कुल अलग ही आता है। हॉट कॉफी पीनी हो या फिर कोल्ड कॉफी, अक्सर आप भी कैफे पहुंच जाती हैं तो आज इस छोटी सी ट्रिक को सीख लें। जिसकी मदद से फटाफट क्रीमी कैफे स्टाइल बीटन कॉफी आप भी बना सकेंगी। वैसे को मार्केट में कॉफी बीटर मिलते हैं लेकिन जरूरी नही कि सबकी रसोई में ये सारे इक्विपमेंट हो। लेकिन बगैर हाथ से बीट किए और बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से क्रीमी कैफे वाली कॉफी घर में बनाई जा सकती है। मिंट्स रेसिपी के इंस्टाग्राम पेज पर इस खास ट्रिक को बनाने का तरीका शेयर किया गया है।

घर में क्रीमी कैफे स्टाइल कॉफी बनाने की ट्रिक

घर में बीटन कॉफी पीनी है और कॉफी बीटर नही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। बस इस ट्रिक से क्रीमी, कैफे स्टाइल कॉफी बनकर रेडी हो जाएगी। इसे बनाने के लिए बस आपको चाहिए चॉपर। अब आजकल चॉपर तो हर घर में होता है। इस सब्जी काटने वाले चॉपर की मदद से आप आसानी से कॉफी को बीट कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि वेजिटेबल चॉपर में प्याज, लहसुन या मिर्च जैसी चीजें ना कटी हो।

  • किसी भी हैंड चॉपर को लें।
  • उसमे दो कप कॉफी के लिए दो चम्मच कॉफी पाउडर डालें। साथ ही चीनी एक चम्मच डालकर साथ में थोड़ा सा गुनगुना पानी लगभग दो से तीन चम्मच डाल दें।
  • अब हाथ से चलाने वाले चॉपर को चलाएं। कुछ ही मिनटों में कॉफी बिल्कुल क्रीमी और झाग वाली बनकर रेडी हो जाएगी।
  • बस अब दूध को उबाल लें।
  • कप में तैयार क्रीमी कॉफी के एक से दो चम्मच डाल दें। ऊपर से दूध डालें और चम्मच से मिक्स करें।
  • बस रेडी है कैफे स्टाइल क्रीमी कॉफी। आप इसी कॉफी का इस्तेमाल कोल्ड कॉफी बनाने में कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाउमीन-पास्ता ओवरकुक हो जाए तो इस हैक से कर लें ठीक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।