ना गूंथना, ना बेलना! सिर्फ 5 मिनट में बनेंगे 40 सॉफ्ट पराठे, सीख लें ये वायरल ट्रिक No Kneading, No Rolling Make 40 Soft Parathas in Just 5 Minutes with This Easy Trick, खाना - Hindustan
More

ना गूंथना, ना बेलना! सिर्फ 5 मिनट में बनेंगे 40 सॉफ्ट पराठे, सीख लें ये वायरल ट्रिक

Cooking Tips: आज हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर कर रहे हैं, जिससे आप फटाफट से ढेर सारे पराठे बना सकती हैं। इसके लिए ना आटा गूंथना है, ना ही बेलने का झंझट है। बस कुछ ट्रिक्स फॉलो कर के 5 मिनट में ही 40 पराठे बना सकती हैं।

Wed, 1 April 2026 06:47 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ना गूंथना, ना बेलना! सिर्फ 5 मिनट में बनेंगे 40 सॉफ्ट पराठे, सीख लें ये वायरल ट्रिक

सब्जी कोई भी बनी हो साथ में पराठे हों तो बच्चे भी शौक से खा लेते हैं। कई बार तो अचार और दही के साथ भी पराठा खाने में मजा आ जाता है। हालांकि रोटी हो या पराठा, बनाने में टाइम तो लग ही जाता है। सबसे पहले तो आटा गूंथना ही झंझट भरा होता है, फिर पराठे गोल-गोल बेलना और तब जा कर सेंकना; काफी चैलेंजिंग तो है ही। लेकिन आज हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर कर रहे हैं, जिससे आप फटाफट से ढेर सारे पराठे बना सकती हैं। इसके लिए ना आटा गूंथना है, ना ही बेलने का झंझट है। बस कुछ ट्रिक्स फॉलो कर के 5 मिनट में ही 40 पराठे बना सकती हैं। जी हां, ये बिल्कुल पॉसिबल है और यकीन मानिए इस तरीके से पराठे बेहद मुलायम और टेस्टी बनते हैं, वो भी कम तेल में। एक बार ये तरीका आजमा लिया तो हर आप आप यही ट्राई करेंगी।

बिना गूंथे पराठे का डो कैसे बनाना है?

पराठा बनाने में सबसे बोरिंग स्टेप होता है आटा गूंथना। लेकिन इस तरीके में आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं है। अगर आपको आटा लगाना नहीं आता या पसंद नहीं है, तो इस तरीके से डो तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा या मल्टीग्रेन आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और हल्की सी चीनी भी मिला सकती हैं, ताकि सभी चीजों का टेस्ट बैलेंस रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना चीनी, ना क्रीम! दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम

अब अगर आपको लहसुनी पराठा बनाना है तो आटे में बारीक कटा हुआ खूब सारा लहसुन मिलाएं। पराठे फूले-फूले बनें इसके लिए आप लहसुन को पीसकर भी मिला सकती हैं। अब इसमें चिली फ्लेक्स या बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं, इससे टेस्ट बढ़ जाएगा। पराठे को फ्लैकी बनाने के लिए थोड़ा सा पिघला हुआ बटर या देसी घी मिलाएं। साथ ही बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी मिला सकती हैं।

टिप- अगर आप सिंपल पराठे की जगह लहसुनी पराठा बनाना चाहती हैं तो ये चीजें एड करें। वरना आटे में नमक, देसी घी या बटर डालकर सिंपल पराठे भी बना सकती हैं। कुल मिलाकर सामग्री आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 1-2 घंटे में जमेगी गाढ़ी मलाईदार दही, हलवाई वाली ट्रिक से लगाएं जामन!

कितना पानी इस्तेमाल करना है?

आपको आटा गूंथना नहीं है बस एक घोल तैयार कर लेना है। इसके लिए आपने जितना आटा लिया है, लगभग उतना ही पानी मिलाकर घोल बनाएं। एकदम से सारा पानी नहीं डालना है, बस चलाते हुए मिक्स करें ताकि बिल्कुल भी गुठलियां ना रहें। घोल हल्का गाढ़ा ही होना चाहिए।

टिप- अगर आपके पास टाइम है तो आटे के घोल को 5-7 मिनट रेस्ट करने दें। इससे आटा अच्छे से फूल जाएगा और पराठे एकदम सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगे। हालांकि अगर समय नहीं है तो तुरंत भी बना सकती हैं।

पराठे सेंकने का तरीका

सबसे पहले नॉनस्टिक तवे को हल्का गर्म कर लें। अब चमचे से थोड़ा सा बैटर तवे पर डालें। तवे को हिलाते हुए बैटर अच्छी तरह फैला लें। ज्यादा बैटर ना डालें, वरना पराठा काफी मोटा बनेगी जो सेंकने में मुश्किल होता है। अब इसे दोनों तरफ से बटर या देसी घी लगाकर सेंक लें। ये बहुत ही जल्दी बनते हैं और काफी टेस्टी भी लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 12 टिप्स सीख लीं तो खाना बनेगा इतना स्वादिष्ट, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।