बाजार से क्यों लाना! सिर्फ आधा कप चावल से बनाएं 1/2 किलो पनीर, सीख लें वायरल ट्रिक Make Half Kg Paneer from Half Cup Rice With This Viral Trick by Poonam Devnani, खाना - Hindustan
More

बाजार से क्यों लाना! सिर्फ आधा कप चावल से बनाएं 1/2 किलो पनीर, सीख लें वायरल ट्रिक

पनीर बनाने के लिए आपको दूध फाड़ने और बाकी झंझट करने की जरूरत नहीं है, बस आधा कप चावल में कुछ चीजें मिलाकर बिल्कुल बाजार जैसा पनीर आप बना सकती हैं। पूनम देवनानी ने इससे जुड़ा कमाल का नुस्खा शेयर किया है।

Thu, 2 April 2026 04:37 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार से क्यों लाना! सिर्फ आधा कप चावल से बनाएं 1/2 किलो पनीर, सीख लें वायरल ट्रिक

घर में जब भी कुछ स्पेशल बनाने की बात हो तो सबसे पहले पनीर का नाम आता है। पनीर की कोई भी डिश बने बच्चों से ले कर बड़े तक, खूब शौक से खाते हैं। हालांकि इसके लिए बाजार से पनीर लाना पड़ता है, जो महंगा होने के साथ-साथ कई बार मिलावटी भी होता है। आय दिन नकली पनीर की खबरें तो आप सुनती ही होंगी। ऐसे में क्यों ना घर पर ही पनीर बना लें? इसके लिए आपको दूध फाड़ने और बाकी झंझट करने की जरूरत नहीं है, बस आधा कप चावल में कुछ चीजें मिलाकर बिल्कुल बाजार जैसा पनीर आप बना सकती हैं। जी हां, ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन फूड क्रिएटर पूनम देवनानी का ये नुस्खा वाकई कमाल का है। इससे मार्केट जैसा पनीर सस्ते में बन जाता है और काफी टेस्टी भी लगता है। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं इसे बनाना कैसे है।

आधा कप चावल से बनाएं 1/2 किलो पनीर, स्टेप बाय स्टेप तरीका

किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी?

चावल से घर पर ही मार्केट जैसा पनीर बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- भीगे हुए चावल (आधा कप), आलू (2), दही (2 चम्मच), दूध का पाउडर (2 चम्मच), पानी (आधा कप), मैदा (2 चम्मच), थोड़ा सा नमक, और चुटकी भर बेकिंग सोडा (मीठा सोडा)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना चीनी, ना क्रीम! दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम

स्टेप 1: चावल, आलू को उबालकर तैयार करें

सबसे पहले चावल को पानी में थोड़ी देर भिगोकर रखें। पनीर बनाने से पहले 10-15 मिनट भिगोना काफी रहेगा। साथ में आलू भी टुकड़ों में काट लें। एक पैन में पानी लें और उसमें चावल और आलू पका लें। इन्हें इतना उबालना है कि ये लगभग 80 प्रतिशत तक कुक हो जाएं। पूरी तरह गलने नहीं देना है।

स्टेप 2: आलू चावल का पेस्ट बनाकर रेडी करें

जब आलू और चावल कुक हो जाएं तो इनका पानी निकालकर अच्छे से छान लें। अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। दोनों चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और साथ में थोड़ी सी दही भी एड करें। पनीर में हल्की सी मिठास भी होती है, इसके लिए आप मिल्क पाउडर मिला सकती हैं। वैसे इसके बिना भी पनीर बनाया जा सकता है। अब इन्हें पीसकर एक स्मूद सा पेस्ट बना लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 12 टिप्स सीख लीं तो खाना बनेगा इतना स्वादिष्ट, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!

स्टेप 3: पेस्ट में चीजें मिलाकर फेंटे

अब आलू चावल वाले पेस्ट में दो चम्मच मैदा या कॉर्न फ्लोर मिलाएं। साथ ही थोड़ा सा नमक और चुटकी भर मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) एड करें। सभी चीजों को फेंटते हुए और अच्छे से मिक्स करें। घोल पतला नहीं होना चाहिए ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। थोड़ा सा पानी मिलाकर आप इसकी कंसिस्टेंसी एडजेस्ट कर सकती हैं।

स्टेप 4: भाप में पकाएं पनीर

अब एक कढ़ाही में पानी भरें और उसमें एक छोटी कटोरी उल्टी कर के रख दें। इसके ऊपर एक थाली रखें। इस थाली में पनीर वाला मिक्सचर डालकर अच्छे से फैला दें। ऊपर से ढक्कन कवर कर दें। लगभग 6-7 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाने के बाद पनीर को चेक करें। ये अच्छे से सेट हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।

स्टेप 5: पनीर की क्यूब्स बनाएं

पनीर सेट हो जाए तो इसे ठंडा होने दें। फिर चाकू की मदद से काटकर क्यूब्स बना लें। अगर पनीर गीला गीला लग रहा है तो फ्रिज में आधे घंटे सेट होने के लिए रख दें। एकदम मार्केट स्टाइल सॉफ्ट पनीर बनकर तैयार होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 ब्रेड और 2 गिलास दूध से बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम, मुंह में घुल जाएगी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।